---Advertisement---

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर लाभ पहुंचा रही Bhagwant Mann सरकार! मरीज संग दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया संदेश

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जनता तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। इस क्रम में शासन की ओर से पटियाला में मरीज संग दुर्व्यवहार करने वाले स्वास्थ्यकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 2, 2026 1:48 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बात चाहें आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ाने की हो, या मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लागू कर लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने की। भगवंत मान सरकार सदैव फ्रंटफुट पर नजर आई। मान सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है। सूबे का कोई नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

इसको लेकर सीएम भगवंत मान खुद प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में सुविधाओं का विस्तार करते हुए मान सरकार ने पटियाला के माता कुशल्या अस्पताल में मरीज संग बदसलूकी करने वाले कर्मचारी को भी निलंबित कर दिया है। सरकार का साफ तौर पर कहना है कि जनता की सुविधा ही उनकी प्राथमिकता है। इससे खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। बीते दिनों ही 100 से अधिक आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन भी इसी क्रम में हुआ। इन क्लीनिक्स पर 100 से अधिक प्रकार की दवाइयां और टेस्ट मुफ्त हैं। इससे इतर सरकार ने इस वर्ष की शुरुआत में ही सेहत बीमा योजना को लागू कर क्रांतिकारी कदम उठाया है।

नई योजना के तहत पंजाब के नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। सरकार द्वारा चिन्हित अस्पतालों में सेहत बीमा योजना की लाभ मिलेगी। ये दर्शाता है कि कैसे पंजाब की भगवंत मान सरकार नागरिकों की स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सुविधाओं का विस्तार कर उन तक सीधा लाभ पहुंचा रही है।

मरीज संग दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया संदेश

पंजाब के पटियाला में स्थित माता कुशल्या अस्पताल में एक कर्मचारी ने मरीज को थप्पड़ जड़ दिया था। पीड़िता अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। इस प्रकरण से जुड़ा वीडियो सामने आया जिसका संज्ञान लेते हुए भगवंत मान सरकार ने सख्ती दिखाई है। मान सरकार की ओर से मरीज संग दुर्व्यवहार करने वाले स्वास्थ्यकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

सरकार का ये कदम जनता के प्रति उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज खुद मौके पर पहुंच कर अस्पताल का निरीक्षण किया है और मरीजों को हर कदम साथ का आश्वासन दिया है। भगवंत मान सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जनता से जुड़े हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अप्रैल 2, 2026

Income Tax News

अप्रैल 2, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 2, 2026

IRCTC E-Pantry Service

अप्रैल 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 2, 2026