---Advertisement---

गर्भवती महिलाओं को Bhagwant Mann सरकार का बड़ा तोहफा! आम आदमी क्लीनिकों में मिलेंगी कई खास सुविधाएं

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार अब राज्य की गर्भवती महिलाओं के लिए आम आदमी क्लीनिक में कई तरह की खास सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसमें मुफ्त जांच, टेस्ट और इलाज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 16, 2025 3:05 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: राज्य के नागरिकों को ध्यान में रखते हुए तमाम फैसले लेने वाली पंजाब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने गर्भवती महिलाओं को विशेष तोहफा दिया है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन डॉ किरणदीप कौर ने आम आदमी क्लीनिकों के सभी मेडिकल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण करवाया है। इसके बाद डॉ कौर ने स्पष्ट किया है कि अब आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त जांच, टेस्ट और इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। Bhagwant Mann सरकार के इस फैसले को बेहद खास बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि मान सरकार के इस एक कदम से गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें इलाज के दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।

राज्य की गर्भवती महिलाओं को Bhagwant Mann सरकार का तोहफा

मान सरकार के निर्देशानुसार डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन डॉ किरणदीप कौर ने आम आदमी क्लीनिकों के सभी मेडिकल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण संपन्न कराया है। इस मौके पर डॉ. कौर ने भगवंत मान सरकार की नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस प्रशिक्षण के बाद अब राज्य के विभिन्न इलाकों में स्थित आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त जांच, टेस्ट और इलाज मुहैया कराई जा सकेगी। इसके अलावा Bhagwant Mann सरकार अब गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में जागरुक करेगी, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

भगवंत मान सरकार के फैसले से होगा जबरदस्त फायदा!

मालूम हो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इलाज, जांच या अल्ट्रासाउंड समेत अन्य कई कार्यों से अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में जब सारी सुविधाएं आम आदमी क्लीनिकों पर उपलब्ध होंगी, तो प्रसव से पूर्व गर्भवती महिलाओं को इधर-उधर चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा और उन्हें सारी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। Bhagwant Mann सरकार का ये फैसला गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान के समान है और उन्हें कई तरह से बचाने का काम करेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026