---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की गैंगस्टरों पर कड़ी कार्रवाई! अभियान के 27वें दिन भी सैकड़ों जगह छापेमारी कर कसी नकेल 

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के 27वें दिन भी कार्रवाई को रफ्तार दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 17, 2026 2:47 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के साथ अपराध मुक्त बनाने की पहल भी लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवंत मान सरकार की ओर से राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत 20 जनवरी को हुई थी। ऑपरेशन प्रहार के रूप में शुरू हुए इस अभियान के 27वें दिन भी भगवंत मान सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ नकेल कसी है।

पंजाब पुलिस ने शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अभियान के 27वें दिन सूबे के विभिन्न 516 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर 2 आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। भगवंत मान सरकार राज्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को गति दे रही है।

गैंगस्टरों के खिलाफ नकेल कस रही Bhagwant Mann सरकार

सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ नकेल कस रही है। इस क्रम में राज्यव्यापी अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन प्रहार के 27वें दिन भी पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमों ने 516 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान 181 लोगों को गिरफ्तार कर 2 असलहा बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने 67 व्यक्तियों के विरुद्ध रोकथाम कार्रवाई कर 139 व्यक्तियों की तस्दीक कर पूछताछ किया और उन्हें छोड़ दिया। गौरतलब है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत भगवंत मान सरकार के निर्देश पर पुलिस टीमें और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स तालमेल के साथ कार्रवाई कर रही हैं।

पंजाब को अपराध मुक्त बना रही मान सरकार!

मान सरकार पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत इसी वर्ष 20 जनवरी को की गई। इससे पूर्व पंजाब में युद्ध नशे विरुद्ध अभियान का दौर जारी है। लगातार तस्करों को पकड़ सलाखों के पीछए डाला जा रहा है, ताकि सूबे को नशा मुक्त बनाया जा सके।

इसी क्रम को रफ्तार देते हुए भगवंत मान सरकार ने पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की कोशिश भी की है। गैंगस्टरों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का दौर उसी का हिस्सा है। सरकार का साफ तौर पर कहना है कि पंजाब को नशा और अपराध मुक्त बनाना ही उनका लक्ष्य है जिसको मद्देनजर रखते हुए सख्त कार्रवाई का दौर जारी रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

Udan Yatri Cafe

अप्रैल 4, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026