---Advertisement---

Bhagwant Mann ने बाढ़ ग्रसित पंजाब को फिर से मजबूत करने के लिए की खास अपील, ‘मिशन चढ़दीकला’ को लेकर NRI भाइयों को भेजा पैगाम

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान प्रदेश में लोगों की मदद और राज्य के विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते नजर आए। पंजाब सीएम ने पोस्ट शेयर कर कहीं ये बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2025 1:41 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: बाढ़ की वजह पंजाब की हालत खराब हो गई है लेकिन इस मुश्किल समय में सीएम भगवंत मान पंजाब के लोगों के साथ खड़े नजर आए। ऐसे में देश दुनिया से मदद की जा रही थी। इस सबके बीच पंजाब को फिर से मजबूती से खड़े करने में सहायता करने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही लोगों से मदद की अपील की है। ‘मिशन चढ़दीकला’ के जरिए सीएम भगवंत मान पंजाबी में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और ऐसे में उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट लिखा है।

Bhagwant Mann ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वालों को कहा शुक्रिया

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट में लिखा, “बाढ़ की मार के बाद पंजाब को फिर से मज़बूती के साथ खड़ा करने और पुनर्वास के लिए शुरू किए गए ‘मिशन चढ़दीकला’ में अपना योगदान देने वाले पहले 1000 दानदाताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं। साथ ही सभी पंजाबियों और NRI भाइयों से भी अपील करते हैं कि इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें।” इसके साथ ही पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले लोगों को शुक्रिया अदा कर एनआरआई से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

लिंक के जरिए पंजाब के लोगों की आप भी कर सकते मदद

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक लिंक भी मुहैया करते हुए नजर आए। वहां से मुसीबत में गिरे हुए लोग की मदद की जा सकती है। यह कहीं ना कहीं पंजाब को एक बार फिर से मजबूती के साथ खड़ा करने और पुनर्वास में मददगार साबित हो सकता है। बाढ़ ने पंजाब की हालत वाकई काफी खराब कर दी है जिससे जान माल का नुकसान हुआ है। हालांकि सीएम भगवंत मान मुश्किल में लोगों के साथ खड़े हैं और जनता से भी काफी मदद की जा रही है। इसके लिए सीएम मान शुक्रिया अदा करते नजर आए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026