---Advertisement---

Bhagwant Mann के मंत्री ईटीओ से पंगा लेना प्रताप सिंह बाजवा को पड़ा भारी, आप ने विरोध प्रदर्शन कर कहा ‘दलित समुदाय का अपमान बर्दाश्त नहीं’

Bhagwant Mann: भगवंत मान के मंत्री हरभजन सिंह इटीओ पर अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा पर भारी पड़ा, सोशल मीडिया पर आप ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2026 5:52 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से आप मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर विवादित टिप्पणी करना उन्हें चौतरफा विवादों में घर दिया है जहां लोगों द्वारा इसकी कड़ी निंदा की जा रही है। कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणियों और अपशब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा देखा जा रहा है। वही इस सबके बीच आप पंजाब ने कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी लोगों को देते हुए नजर आए दलित विरोधी मानसिकता शब्द का इस्तेमाल करना प्रताप सिंह बाजवा के लिए भारी पड़ा। ऐसे में भगवंत मान के मंत्री के सपोर्ट में लोग खड़े नजर आ रहे हैं।।

दलित समुदाय से Bhagwant Mann के मंत्रियों ने माफी मांगी

दरअसल आप पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि “प्रताप बाजवा ने मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के लिए दलित समुदाय का अपमान किया है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने MLA रूपिंदर हैप्पी और AAP पंजाब SC विंग के प्रेसिडेंट गुरप्रीत सिंह GP के नेतृत्व में श्री फतेहगढ़ साहिब में प्रताप बाजवा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दलित समुदाय से माफी की मांग की।”

दलित समुदाय के सपोर्ट में आप का हंगामा है जारी

इसके साथ ही यह भी कहा गया कि आम आदमी पार्टी दलित समुदाय का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। निश्चित तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर दिए गए इस बयान पर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रताप सिंह बाजवा पर दलित समाज का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस टिप्पणी को लेकर सियासत लगातार गर्म है और कांग्रेस दफ्तरों के बाहर आप का हंगामा देखा जा रहा है।

निश्चित तौर पर भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री ईटीओ पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आप आक्रामक मोड में नजर आ रही है और इसे लेकर चौतरफा प्रदर्शन जारी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 14 Feb 2026

फ़रवरी 13, 2026

Telangana Municipal Election Results 2026

फ़रवरी 13, 2026

कल का मौसम 14 Feb 2026

फ़रवरी 13, 2026

Mahoba Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 13, 2026