---Advertisement---

Bhagwant Mann: गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश वर्ष पर पंजाब सीएम ने लोगों को किया जागरूक, समानता और आपसी भाईचारे का दिया संदेश

Bhagwant Mann: प्रकाश वर्ष के मौके पर सीएम माने श्री गुरु रविदास जी को याद करते हुए नजर आए। इस दौरान लोगों को उनके संदेश को दुनिया भर में पहुंचाने की बात की है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 3:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश वर्ष के मौके पर खुरालगढ़ साहिब में एक राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का पूरा जीवन समाज में समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देता रहा है। ऐसे में यह हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि हम उनकी कहीं गई बातों को दुनिया तक पहुंचाएं और उनसे प्रेरित हो सके। इस दौरान सभी लोगों को प्रेरित करते हुए नजर आए हैं जहां जनता की भीड़ नजर आई।

Bhagwant Mann ने समानता और भाईचारे का किया जिक्र

इस दौरान सीएम भगवंत मान कहते हैं कि इस पवित्र धरती पर श्री गुरु रविदास जी के 649 में प्रकाश वर्ष को मनाया जा रहा है। इस दौरान महापुरुष संत, आप नेताओं और पंजाब के मंत्रियों की भी मौजूदगी नजर आई जिनके सामने सीएम मान ने अपनी बात कहीं। वह कहते हैं कि श्री गुरु रविदास की जिंदगी समाज के बीच समानता और भाईचारे की सीख देने के लिए रही है। हमारा फर्ज बनता है कि हमारे गुरु द्वारा कही गई बातों को पालन करें और पूरी दुनिया तक पहुंचाएं। अपनी आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में सिखाएं।

सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास जी को किया याद

बता दे की श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश वर्ष के मौके पर खुरालगढ में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया जहां सीएम मान की मौजूदगी नजर आई। रिपोर्ट की माने तो सीएम भगवंत मान चरण छोह गंगा में स्थित श्री गुरु रविदास जी के स्थान पर जाकर पहले मत्था टीका और उसके बाद तप स्थल पर नतमस्तक होकर उन्हें याद करते हुए नजर आए। राज्य स्तरीय समागम को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार के द्वारा की जाने वाली काम के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए दिखे।

यह सच है कि सीएम भगवंत मान पंजाब के विकास के लिए काम कर रही है। वहीं प्रकाश वर्ष के मौके पर पंजाब में अलग-अलग जगह पर उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026