---Advertisement---

राम नवमी के अवसर पर CM Bhagwant Mann ने सभी को दी हार्दिक शुभकामनाए, जानें क्या कुछ कहा

Bhagwant Mann: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाए दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 26, 2026 2:24 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: हिंदू धर्म के मुताबिक, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिवस को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का जश्न मनाया जाता है। ऐसे में वीरवार को इस खास मौके पर देशभर के मंदिरों में अलग-अलग तरह से धूम देखने को मिल रही है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट किया है।

भगवंत मान ने सभी प्रदेशवासियों को दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राम नवमी 2026 के मौके पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘राम नवमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’ इसके अलावा, आप यानी आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी राज्यवासियों को बहुत-बहुत बधाई दी और जनता के अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना की।

वहीं, अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि राम नवमी के मौके पर देशभर के मंदिरों में पूजा का विशेष आयोजन होता है। साथ ही कई मंदिरों में रामायण का पाठ और शोभायात्रा (झांकी) भी निकाली जाती है। इस विशेष दिवस पर व्रत रखने वाले लोगों को फलाहार और प्रसाद वितरित किया जाता है। कई मान्यताओं के अनुसार, यह दिन धर्म, सत्य और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम को “मर्यादा पुरुषोत्तम” कहा जाता है। यही वजह है कि उनके जीवन में आदर्श आचरण अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

सीएम भगवंत मान ने गुजरात में एक जनसभा में लिया भाग

गत दिवस पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात में एक जनसभा में भाग लिया। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘लोगों के जोश और जज्बे ने साफ कर दिया है कि गुजरात अब बदलाव के लिए तैयार है। पंजाब में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसे हर क्षेत्र में हो रहे सर्वांगीण विकास ने साबित किया है कि अगर नीयत साफ हो, तो बदलाव संभव है। इसी मॉडल को हम गुजरात में लाने के लिए वचनबद्ध हैं। गुजरात के भविष्य का फैसला अब गुजरात की जनता के हाथ में है। हम नफरत नहीं, काम की राजनीति करते हैं और काम के दम पर ही लोगों का दिल जीतते रहेंगे। मान, सम्मान और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। इंकलाब जिंदाबाद!’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026