---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम ने ‘विश्व शिक्षक दिवस’ के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों को दी ढेरों शुभकामनाएं, बोले- ‘जो बच्चों में कुछ अच्छा करने का…’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को 'विश्व शिक्षक दिवस' के मौके पर देश के सभी शिक्षकों को ढेरों शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि शिक्षक भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 5, 2025 12:14 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: 5 अक्तूबर को दुनियाभर में ‘विश्व शिक्षक दिवस’ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश के सभी शिक्षकों को ढेरों शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके योगदान की खूब प्रशंसा की। सीएम मान ने एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘शिक्षक भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं, जो बच्चों में कुछ अच्छा करने का आत्मविश्वास जगाने के साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आज ‘विश्व शिक्षक दिवस’ के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों को ढेरों शुभकामनाएं।’

‘राज्य का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए’- Bhagwant Mann

उधर, पंजाब में दशकों बाद आई बाढ़ से निपटने के लिए सीएम भगवंत मान हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सीएम मान बाढ़ के बाद हर पीड़ित व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। साथ ही पंजाब को एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में कई अहम योजनाओं को लागू कर रहे हैं। बीते दिनों पंजाब सीएम मान ने लहिरागागा की अनाज मंडी में ‘आप की रसोई’ का उद्घाटन किया। जिसमे हर वर्ग के लोगों को 10 रुपए में भरपेट पौष्टिक भोजन मिलेगा। इस दौरान सीएम ने कहा, ‘हमारी कोशिश यही है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, हर व्यक्ति को रोटी मिले।’

भगवंत मान सरकार ने शुरू की स्वास्थ्य बीमा योजना

इसके अलावा, पंजाब में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार सीएम भगवंत मान की अगुवाई में लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने सूबे के सभी निवासियों के लिए 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है। इस योजना में पंजीकृत लोगों को पंजाब सरकार मुख्यमंत्री हेल्थ कार्ड प्रदान करेगी। इसके बाद वे लोग 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पाने के पात्र हो जाएंगे। पंजाब सरकार की योजना है कि शुरू में इस योजना के तहत राज्य के लगभग 500 निजी अस्पतालों को जोड़ा जाएगा। जहां पर सभी प्रदेशवासी अपना उपचार करवा सकेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026