---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम ने ‘रमजान’ के मौके पर पूरे मुस्लिम समुदाय को दी बधाई, बोले- ‘अल्लाह सभी की जिंदगी पर बहुत सारी रहमतें बरसाए’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को रमजान का महीना शुरू होने पर पूरे मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। सीएम ने कहा कि यह महीना सभी के लिए सेहत, खुशहाली और दुआएं लाए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 19, 2026 2:02 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: गुरुवार से पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह महीना काफी अहम माना जाता है। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुस्लिम समुदाय को इस मौके पर बधाई दी। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में सीएम मान अक्सर किसी पवित्र और धार्मिक अवसर पर लोगों को बधाई देते रहते हैं।

CM Bhagwant Mann ने रमजान के अवसर पर लोगों को दी बधाई

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा, ‘इबादत के पवित्र महीने ‘रमजान’ के मौके पर पूरे मुस्लिम समुदाय को बधाई। यह महीना सभी के लिए सेहत, खुशहाली और दुआएं लाए। अल्लाह सभी की जिंदगी पर बहुत सारी रहमतें बरसाए।’

बता दें कि भारत में बुधवार को शाम का चांद नजर आया था। ऐसे में रमजान 2026 का पहला रोजा वीरवार से शुरु हो गया है। रमजान लगभग 29–30 दिन तक चलता है। ऐसे में आखिरी रोजा 18 मार्च 2026 को हो सकता है। इसके बाद मुस्लिम समुदाय ईद-उल-फितर मनाता है। यह पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना है, जिसमें मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा यानी खाने-पीने से दूर रहते हैं। इस दौरान अल्लाह की प्रार्थना करते हैं और दान-धर्मात्‍मक कार्यों पर जोर देते हैं।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब की पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

वहीं, सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों पंजाब की पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर जुबानी हमला बोला। सीएम मान ने कहा, ‘पिछली सरकारों ने पंजाब की नसों में नशा घोल दिया। हमारी कितनी ही बेटियों-बहनों की रंगीन चुनरियों का रंग सफेद कर दिया। ये लोग जनता की लाशों और खून से पैसा खाते रहे। इन्होंने पंजाब को पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘विरोधियों के पास कमियां निकालने के अलावा कोई काम नहीं है। उनकी बातों में मत आना। हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज मिलेगा। इलाज के लिए आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 13, 2026