---Advertisement---

Bhagwant Mann: अमर शहीद भाई तारू सिंह जी की जयंती पर पंजाब सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘आपने अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया…’

Bhagwant Mann: भाई तारु सिंह जी को जयंती पर सीएम मान ने कहीं ये बात तो आप पंजाब ने भी दी श्रद्धांजलि, लिखा स्पेशल पोस्ट, आइए जानते हैं क्या कहा जो है चर्चा में और लोगों को खास संदेश देते दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2025 1:05 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी भी मौके पर पोस्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में सिख धर्म को पूरे मान और सम्मान से पालन करने वाले अमर शहीद भाई तारु सिंह जी की जयंती पर एक स्पेशल पोस्ट के जरिए लोगों को खास संदेश देते हुए दिखे। पंजाब सीएम ने फिर अपनी दिल की बात कही है। भाई तारु सिंह जी को लेकर अपने प्यार और सम्मान को दिखाने के लिए पोस्ट काफी है। खास दिन पर एक तस्वीर के साथ लोगों से क्या बोले भगवंत मान और आप पंजाब ने क्या कहा है।

अमर शहीद भाई तारु सिंह जी की जयंती CM Bhagwant Mann ने किया याद

सीएम भगवंत मान ने लिखा, “सिख धर्म का पूरे मन से पालन करने वाले सत्य के प्रतीक अमर शहीद भाई तारु सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि। अपने धर्म के सम्मान का जो अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है वह सिख समुदाय को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने उनकी एक तस्वीर भी दिखाई है और इसके साथ ही सिख धर्म को लेकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आए। धर्म के सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले अमर शहीद भाई तारु सिंह जी की जयंती पर उन्हें खास अंदाज में भगवंत मान याद करते दिखे।

सीएम भगवंत मान ने दिया लोगों को यह संदेश

पंजाब में विकास के हर पहलू पर नजर रखने के साथ-साथ सीएम भगवंत मान इस बात का भी ख्याल रखते हैं कि किसी भी स्पेशल मौके पर वह पोस्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर गुरुवार को उन्होंने खास जयंती पर इस पोस्ट के जरिए लोगों को यह संदेश देते हुए नजर आए कि अपने धर्म का पूरे मन से पालन करें। निश्चित तौर पर शहीद भाई तारु सिंह जी द्वारा दिखाए गए रास्ते सिख समुदाय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

आप पंजाब ने कहीं ये बात

सादर श्रद्धांजलि देते हुए सीएम मान ने यह पोस्ट लिखा तो आप पंजाब ने एक पोस्ट में कहा, “धेर्य और सिख धर्म की प्रतिमूर्ति महान गुरु सिख भाई तारु सिंह जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। गुरु की मुहर के सम्मान के लिए उनके द्वारा स्थापित आदर्श को नमन करते हुए देश-विदेश में रहने वाली संगत अपनी दैनिक प्रार्थना में उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करती है।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 5, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 5, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 5, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Greater Noida Video

मार्च 5, 2026