---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम ने भाई घनैया जी को समर्पित ‘मानव सेवा संकल्पना दिवस’ पर किया नमन, बोले- ‘उनके आदर्श विश्व के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे’

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान ने शनिवार को भाई घनैया जी को समर्पित 'मानव सेवा संकल्पना दिवस' पर यादकर उन्हें नमन किया। साथ ही कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श विश्व के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 20, 2025 12:25 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सिख इतिहास से जुड़े महान लोगों के संदेशों को जनता के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में सीएम भगवंत मान ने शनिवार को सिख इतिहास में अनूठी मिसाल कायम करने वाले भाई घनैया जी को समर्पित ‘मानव सेवा संकल्पना दिवस’ पर दिल से याद किया और उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

Bhagwant Mann ने ट्वीटकर भाई घनैया को किया नमन

पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘सिख इतिहास में सेवा भावना की अनूठी मिसाल कायम करने वाले भाई घनैया जी को समर्पित ‘मानव सेवा संकल्पना दिवस’ पर कोटि-कोटि नमन। उनके द्वारा स्थापित आदर्श विश्व के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे।’

मालूम हो कि सीएम मान की अगुवाई में बाढ़ से प्रभावित पंजाब एक बार फिर से संवरने की ओर अग्रसर है। सीएम मान के साथ पूरी पंजाब कैबिनेट और कई आप यानी आम आदमी पार्टी के नेता भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता कर रहे हैं। वहीं, सीएम मान बाढ़ का पानी उतरने के बाद पंजाब के कई जिलों में विशेष सफाई अभियान चला रहे हैं। इससे प्रभावित इलाकों में फैली गंदगी को दूर किया जा सकेगा। साथ ही प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी भी नहीं होगी।

भगवंत मान ने आढ़ती एसोसिएशन के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

वहीं, पंजाब सीएम भगवंत मान ने बीते दिन चंडीगढ़ में आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान सीएम मान ने उनकी परेशानी सुनी और जल्द ही पूरी मदद देने का भरोसा दिलाया।

इस संबंध में सीएम मान ने एक्स पोस्ट में लिखा, आज चंडीगढ़ निवास पर पंजाब में धान की सुचारू खरीद को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना। आढ़तियों की मांगों को जल्द ही केंद्र सरकार के सामने रखने का भरोसा दिया। साथ ही उनसे अपील की कि वे बाढ़ के दौरान पंजाब पर आए संकट से निपटने के लिए किसानों का अधिक से अधिक साथ दें। हम आढ़तियों को किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी नहीं आने देंगे। हमारी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026