---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब CM ने पटियाला में माता रानी का लिया आशीर्वाद, सुख-शांति, आपसी भाईचारे की भावना और राज्य की तरक्की के लिए की प्रार्थना

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पटियाला में माता रानी का आशीर्वाद लिया। साथ ही राज्य की तरक्की, सुख-शांति और आपसी भाईचारे की भावना बनी रहने की प्रार्थना की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 12, 2025 6:28 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की जनता की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार आम लोगों को कई तरह के लाभ प्रदान कर रही है। इसी बीच सीएम भगवंत मान मंगलवार को पटियाला के काली माता मंदिर में एक विनम्र श्रद्धालु के तौर पर दर्शन किए। सीएम मान ने माता रानी का आशीर्वाद लेकर राज्य की तरक्की, सुख-शांति और आपसी भाईचारे की भावना बनी रहने की प्रार्थना की।

Bhagwant Mann ने माता का आशीर्वाद लेकर प्रगति और शांति की कामना की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में काली माता मंदिर में मत्था टेकने के बाद पंजाब और पंजाबियों की प्रगति और शांति की कामना की। साथ ही सीएम ने अधिकारियों और प्रशासकों के साथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

वहीं, इससे पहले सीएम मान ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीते दिन संगरूर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया था। मान सरकार का दावा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा स्थापित किए गए स्कूल ऑफ एमिनेंस अब अभिभावकों का विश्वास बढ़ रहे हैं। पंजाब के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को मात दे रहे हैं।

भगवंत मान सरकार शिक्षा व्यवस्था और नशे के खिलाफ लड़ रही है जंग

इसके अलावा पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने सूबे में किशोरों को ड्रग्स के जाल से बचाने के लिए ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान की शुरुआत की हुई है। नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस डटकर नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है। सीएम मान का लक्ष्य है कि राज्य से नशे को हमेशा के लिए खत्म किया जाए।

मान सरकार ने बताया है कि 1 मार्च से लेकर 12 अगस्त 2025 के बीच नशे के खिलाफ जंग ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है। इस दौरान कुल 16322 मामले दर्ज किए गए हैं। पंजाब में 182 अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने कुल 25542 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा नशा समाप्त करने की दिशा में सरकार की नई पहल के अंतर्गत सुरक्षित पंजाब पोर्टल के जरिए 5000 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026