---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज; जानें पूरी डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। सीएम मान ने कहा कि 23 सितंबर 2025 से तरनतारन और बरनाला जिलों में 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' के तहत रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 22, 2025 3:42 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में आई बाढ़ के बाद एक बार फिर से सूबे को संवारने में लगी हुई है। इस दिशा में सीएम मान लगातार बड़े-बड़े कदम उठा रहे हैं। इसी बीच मान सरकार ने पंजाबवासियों के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। आप यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है। आप की पंजाब यूनिट ने बताया है कि मान सरकार ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत 23 सितंबर 2025 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Bhagwant Mann सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा

आप पंजाब इकाई के मुताबिक, पंजाब की भगवंत मान सरकार 23 सितंबर 2025 से तरनतारन और बरनाला जिलों में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस स्टार्ट हो जाएगा। मान सरकार की इस योजना के जरिए हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा।

आप पंजाब यूनिट ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘कल से तरनतारन और बरनाला जिलों में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोनों जिलों में 2-3 दिन तक कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। इन जिलों में 10-12 दिनों में काम पूरा होने के बाद, बाकी जिलों में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा।’

भगवंत मान सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचा रही मदद

वहीं, आप पंजाब ने एक अन्य एक्स पोस्ट में साझा की है। इसमें पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘मस्तुआना साहिब में मेडिकल कॉलेज न बनने का कारण एसजीपीसी यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हस्तक्षेप है। लेकिन हमने गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्ट से बात की है, कॉलेज का एक कैंपस वहीं बनेगा, बाकी कैंपस के लिए हमने पास में जमीन देखी है। एसजीपीसी ने जानबूझकर यह काम पूरा नहीं होने दिया।’

उधर, मान सरकार के कैबिनेट मंत्री एलसी कटारूचक ने भोआ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों जैनपुर, किलपुर, धीदा और पलाह में लगाए गए चिकित्सा शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और चिकित्सा टीमों को लोगों के लिए हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026