Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में राज्य सरकार तेजी से विकास के पथ पर दौड़ रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे में बुजुर्गों के लिए कई खास योजनाओं को ला रही है। इनमें ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ स्कीम भी शामिल है। ऐसे में आप सरकार की इस योजना के जरिए प्रदेश के बुजुर्ग निवासी पवित्र धार्मिक जगहों पर जा रहे हैं। मान सरकार की यह खास पहल बुजुर्गों और श्रद्धालुओं के प्रति समर्पण, सम्मान और सेवा की भावना को दिखाती है, जिससे उनकी आस्था का सम्मान होता है।
Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ स्कीम से लोगों को मिल रहा फायदा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ स्कीम के जरिए प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न पवित्र स्थानों जैसे- श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी आदि तक मुफ्त यात्रा करवाती है। यात्रा के दौरान एसी बस/ट्रेन यात्रा, आरामदायक आवास और भोजन जैसी सुविधाएं सरकार द्वारा पूरी तरह से मुफ्त दी जाती हैं। यह योजना सभी धर्म, जाति या आय वर्ग के लोगों के लिए खुली है। इस स्कीम का लाभ पहले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिलता था, लेकिन अब 50 वर्ष से ऊपर के नागरिक भी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना का फायदा उठा सकते हैं। मालूम हो कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ स्कीम में पंजीकरण के बाद स्थानीय स्तर पर ड्रॉ (ड्रा) प्रणाली के जरिए यात्रियों का चयन किया जाता है।
‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ’ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਬੱਸਾਂ ਰਾਹੀਂ ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਉਪਰਾਲਾ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਪ੍ਰਤੀ ਸਮਰਪਣ, ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਸੇਵਾ ਭਾਵਨਾ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਸਥਾ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨ… pic.twitter.com/hkiGJO9lpm
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) February 18, 2026
सीएम भगवंत मान ने ‘युद्व नशे के विरुद्ध 2.0’ मुहिम की शुरुआत की
उधर, बीते दिनों आप के सीनियर लीडर और पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने मोगा में ‘युद्व नशे के विरुद्ध 2.0’ मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने पंजाब की पवित्र धरती से ड्रग्ज के खात्मे में योगदान देने और इस बुरी लत से दूर रहने के लिए सभी को शपथ दिलाई।
सीएम ने आगे कहा, ‘साथ ही श्री अमृतसर साहिब के गांव ओठियां में भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़वाने वाले विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों और पुलिस कर्मचारियों को इनामी राशि के चेक सौंपकर सम्मानित किया। नशे के खिलाफ शुरू की गई इस मुहिम को पंजाबियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आप सभी के सहयोग से ही नशों के विरुद्ध उठी जन-लहर के माध्यम से पंजाब की धरती से नशे की जड़ें खत्म की जाएंगी। आइए, मिलकर इस बुरी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करें।’






