---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने धान की निर्बाध खरीद जारी रखी, अब तक किसानों को 7472 करोड़ रुपये का भुगतान किया; जानें डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ के बाद से लगातार किसानों की हर संभव सहायता कर रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने धान की निर्बाध खरीद जारी रखी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 19, 2025 2:19 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में आई भयावह बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित किया। साथ ही कई एकड़ खड़ी फसलों को भी बर्बाद कर दिया। ऐसे में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों की हर संभव सहायता करने की कोशिश की है। आप यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के जरिए बताया है कि मान सरकार ने धान की निर्बाध खरीद जारी रखी है।

Bhagwant Mann सरकार ने किसानों के लिए उठाया राहतभरा कदम

आप की पंजाब यूनिट ने बताया है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अब तक किसानों को 7472 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके साथ ही 100 प्रतिशत उठाव पूरा हो गया है। सीएम मान ने अधिकारियों को खरीद कार्यों की निरंतर निगरानी करने का आदेश दिया है। साथ ही किसानों की फसलों का दाना उठाने के लिए मान सरकार पूर्ण रुप से प्रतिबद्ध है।

मान सरकार के इस कदम से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा आप सरकार ने किसानों की बर्बाद हुई फसलों के लिए अधिक मुआवजा देने का प्रयास किया है। इसके लिए मान सरकार ने केंद्र सरकार ने अधिक आर्थिक सहायता की मांग की है। इसके अलावा, मान सरकार ने किसानों को कई किस्म के खाद्य बीज मुफ्त में देने का ऐलान किया भी किया था। ऐसे में आप सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।

सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों और प्रशासनिक सचिवों के साथ आगामी त्योहारी सीजन को लेकर बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की चल रही खरीद को सुचारू और निर्विघ्न रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही त्योहारी सीज़न के दौरान खरीद कार्यों की निरंतर निगरानी करने के भी आदेश जारी किए। सभी अधिकारियों से जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण भावना के साथ करने के लिए भी कहा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 9, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026