---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को लगातार वितरित कर रही राहत सामग्री, CM मान अमृतसर में करेंगे एक उच्च स्तरीय बैठक

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को लगातार राहत सामग्री बांट रही है। साथ ही पीड़ित परिवारों का हौंसला भी बढ़ा रही है। वहीं, सीएम मान बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अमृतसर में एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 2, 2025 12:35 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में काफी लंबे अरसे बाद बाढ़ से बुरा हाल हुआ है। राज्य के कई जिलों में पानी भर गया है। साथ ही खड़ी हुई फसलें भी जलमग्न हो गई है। हजारों लोगों के घर डूब गए हैं। पंजाब के लोगों के लिए इस कठिन वक्त में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की लगातार मदद करने में जुटी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक बड़े कदम उठा रहे हैं, ताकि बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।

Bhagwant Mann सरकार पीड़ितों को वितरित कर रही राहत सामग्री

पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है। साथ ही बाढ़ की वजह से मुश्किल में फंसे स्थानीय लोगों को राशन और जरूरत का सामान वितरित कर रही है। इसी कड़ी में आप की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के जरिए पोस्ट कर बड़ी जानकारी शेयर की है। आप पंजाब ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ‘जलालाबाद विधायक जगदीप गोल्डी और उनकी टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री और चारा वितरित कर लोगों का दुख साझा किया। मुश्किल समय में दी गई यह सहायता प्रभावित परिवारों के लिए हौसला बन गई है। आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि लोगों का दर्द उनका अपना दर्द है और वह हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।’

सीएम भगवंत मान बाढ़ की स्थिति को लेकर अमृतसर में करेंगे अहम बैठक

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुन रहे हैं और जल्द से जल्द सभी दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दे रहे हैं। आप पंजाब ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया है कि सीएम मान मौजूदा बाढ़ की स्थिति को लेकर एक्शन मोड में अमृतसर में एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

वहीं, बीते दिन सीएम मान ने पंजाब के सब-डिवीजन टांडा में जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया था, ‘आज सब-डिवीजन टांडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। स्थानीय लोगों की दुख-तकलीफों को सुना और हर प्रकार के नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया। हमारे लिए सबसे ज़रूरी पानी में फंसे लोगों और बेज़ुबानों की जान बचाना है। सरकार द्वारा लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। हम हर पल लोगों की सेवा में हाज़िर हैं। सभी पंजाबियों से अपील है कि आओ इस कठिन घड़ी में एकजुट होकर किसी ना किसी मदद के रूप में एक-दूसरे का सहयोग करें।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026