---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी, सीएम बोले- ‘विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा’

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 17, 2026 4:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार पूरी ईमानदारी के साथ सूबे की तरक्की करने का प्रयास कर रही है। साथ ही एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार धर्म गुरुओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा भी दिखा रही है। यही वजह है कि मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी। सीएम मान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं।

भगवंत मान सरकार ऐतिहासिक अवसर पर करेगी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

एएपी सरकार श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। मान सरकार की ओर से इस ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों पर विशेष दीवान सजाए जाएंगे, वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ ही, प्रदेशभर में श्रद्धालुओं के लिए सफाई, सुरक्षा, परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘श्री गुरु रविदास जी की विचारधारा सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का मार्ग दिखाती है। सरकार इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करेगी।’

सीएम भगवंत मान बोले- ‘सरकार नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध’

उधर, बीते दिनों पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बटाला में सचखंड नानक धाम की पवित्र धरती पर, संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें ‘गुरु गद्दी दिवस’ को समर्पित ‘नशा-विरोधी जागरूकता कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया।

इस दौरान सीएम ने कहा, ‘पंजाब सरकार नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि विदेश जाने के बजाय, आइए हम सब मिलकर अपनी ही धरती पर, हंसते-खेलते हुए एक बार फिर से ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करें।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब आपसी भाईचारे की धरती है, जहां हम सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। इस सद्भाव और शांति को बनाए रखने और गुरु साहिब की गरिमा को कायम रखने के लिए, हमने एक ऐतिहासिक नशा-विरोधी कानून बनाया है। इस कानून के तहत, अब दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी, जिसमें बिना जमानत के आजीवन कारावास और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 May 2026

मई 17, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Anurag Dhanda

मई 17, 2026

Ghaziabad Viral Video

मई 17, 2026