---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘मिशन चढ़दी कला’ के लिए भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों ने सौंपा इतने करोड़ का चेक, पंजाब सीएम ने किया धन्यवाद

Bhagwant Mann: मिशन चढ़दी कला का समर्थन देने के लिए भगवंत मान सरकार को भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों की तरफ से चेक सौंपा गया जो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए है। वहीं इस सपोर्ट को लेकर सीएम ने सभी को धन्यवाद किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 6, 2025 2:09 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के विकास के लिए भगवंत मान सरकार एक के बाद एक मुहिम की शुरुआत कर रही है और ऐसे में मिशन चढ़दी कला को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं रंगला पंजाब वेबसाइट के जरिए आप भी इस मुहिम में अपना योगदान दे सकते हैं जो पंजाब के भगवंत मान सरकार के समर्थन से तैयार किया गया है। वहीं इस सब के बीच भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों ने सीएम भगवंत मान को चेक सौंपा है जिसकी झलक आप पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x के जरिए लोगों को दिखाई है। उन्होंने सपोर्ट की अपील की है।

भगवंत मान सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक का किया शुक्रिया

आप पंजाब ने लिखा, “मिशन चढ़दी कला में योगदान देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 1 करोड़ 55 लाख का चेक सौंपा। भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस नेक पहल के लिए स्टेट बैंक के सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया है।” मिशन चढ़दी कला का समर्थन करने के लिए आप भी दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। पंजाब को एक बार फिर से मजबूत के साथ खड़े करने के लिए सीएम भगवंत मान ने इस मुहिम की शुरुआत की है जहां विनाशकारी बाढ़ की वजह से पंजाब में काफी नुकसान देखने को मिला है।

क्या है पंजाब सीएम Bhagwant Mann की चढ़दी कला अभियान

बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके पुनर्वास और एक बार फिर से पंजाब को मजबूत बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की जिसका नाम चढ़दी कला रखा गया है। इस मिशन में आप भी चाहे तो अपना योगदान दे सकते हैं जो मजबूर लोगों की मदद के लिए है।पंजाब की मुश्किल परिस्थितियों में भी सीएम भगवंत मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने के लिए मिशन चढ़दी कला का निर्माण किया है और इससे जमा किए गए पैसे बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास पर खर्च किए जाएंगे। निश्चित तौर पर पंजाब सीएम की यह पहल सराहनीय है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026