---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘भगवान का लाख-लाख शुक्रिया’, सीएम मान बोले-‘हमारा मुख्य मकसद पूरे पंजाब का भला करना’; प्रदेशवासियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्व महिला दिवस 2026 के मौके पर एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट कर खास जानकारी साझा की। सीएम ने कहा कि पंजाब के लोगों का बहुत सारा प्यार और सपोर्ट ही मेरी असली ताकत है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2026 2:42 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बराबरी के साथ विकास की ओर बढ़ रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निवेश के लिए कई कदम उठाएं हैं। सीएम मान ने अपनी हालिया एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में बताया है कि प्रदेश की महिलाओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रविवार को इंटरनेशनल महिला दिवस 2026 के अवसर पर सीएम मान अपनी एक्स पोस्ट से अहम जानकारी साझा की है। ऐसे में क्या राज्य की महिलाओं को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

CM Bhagwant Mann ने पोस्ट कर कही यह बात

संडे को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भगवान का लाख-लाख शुक्रिया, जिन्होंने मेरी कलम को लोगों की भलाई के लिए फैसले लेने की ताकत दी है। पंजाब के लोगों का बहुत सारा प्यार और सपोर्ट ही मेरी असली ताकत है। हमारा मुख्य मकसद पूरे पंजाब का भला करना और पूरे देश की खुशहाली पक्का करना है। आइए हम सब मिलकर एक खुशहाल और रंगीन पंजाब बनाएं।’

उधर, बीते दिन सीएम मान ने लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा, ‘आज लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा, सामाजिक प्रगति और देश के विकास में महिलाओं द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए।’

सीएम भगवंत मान बोले- ‘देश भी महिलाओं के बिना आगे नहीं बढ़ सकता’

आप के सीनियर लीडर और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आगे कहा, ‘यदि घर महिलाओं के बिना नहीं चल सकता, तो देश भी महिलाओं के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। इतिहास गवाह है कि देश की आजादी से लेकर सामाजिक और आर्थिक विकास तक महिलाओं ने अतुलनीय योगदान दिया है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, रक्षा, कृषि, विज्ञान और राजनीति सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं। सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, मुफ़्त बस सेवा, पेंशन स्कीमों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने के मजबूत अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। महिलाओं के सम्मान, समानता और उनके अधिकार सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026