---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, पुलिस ने 391 जगहों पर छापे मारकर 68 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार; जानें खबर

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान का 'ड्रग्स के खिलाफ युद्ध' अभियान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुलिस ने 391 जगहों पर रेड मारी और 68 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 11, 2025 2:09 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं को ड्रग्स के जाल से बचाने के लिए ‘AAP’ आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लगातार काम कर रही है। ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान को काफी तेजी से और सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। AAP की पंजाब इकाई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी की जानकारी साझा की है। AAP की पंजाब इकाई ने सोमवार को एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में बताया कि पुलिस ने 68 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Bhagwant Mann के ड्रग्स के खिलाफ युद्ध अभियान में पुलिस को मिली कामयाबी

AAP की पंजाब इकाई ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध के तहत 162वें दिन ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य से नशे को समाप्त करने के लिए 391 जगहों पर छापे मारे गए। इस दौरान पुलिस ने 68 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किया। साथ ही 50 एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान पुलिस ने 1.4 किलोग्राम हेरोइन और 1,594 नशीली गोलियां बरामद की। ड्रग्स के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत अभी तक 162 दिनों में कुल 25343 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को नशा मुक्त करने का अभियान जोरो से जारी है।

भगवंत मान सरकार ने ड्रग तस्करों का जीना किया मुश्किल

गौरतलब है कि सीएम Bhagwant Mann ने पंजाब के पुलिस मुखिया को राज्य से नशा समाप्त करने का आदेश दे रखा है। ऐसे में पंजाब पुलिस काफी सख्ती के साथ नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को आगे बढ़ा रही है। वहीं, जब से सीएम मान ने युद्ध नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है, तब से ही पंजाब के ड्रग तस्करों की परेशानी बढ़ गई है। मान सरकार ड्रग तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन भी ले रही है। पंजाब पुलिस सूबे से नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हुए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026