---Advertisement---

‘हम अपने बलबूते पर..,’ Budget 2025 में पंजाब की अनदेखी का आरोप लगाकर Nirmala Sitharaman पर बिफरे CM Mann, जमकर साधा निशाना

Budget 2025: सियासि गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा यूनियन बजट सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। कोई बिहार की बात कह रहा है, तो कोई टैक्स स्लैब और किसानों का जिक्र कर बजट 2025 पर अपना पक्ष रख रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2025 4:41 अपराह्न

Budget 2025
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2025: सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा यूनियन बजट सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। कोई बिहार की बात कह रहा है, तो कोई टैक्स स्लैब और किसानों का जिक्र कर बजट 2025 पर अपना पक्ष रख रहा है। इसी बीच पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। CM Mann ने बजट 2025 में पंजाब की अनदेखी का जिक्र कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व केन्द्र पर निशाना साधा है। Budget 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मान ने कहा है कि “पंजाब को हम अपने बलबूते पर पैरों पर खड़ा करके रहेंगे और आर्थिक व भविष्य में सुधार लाएंगे।”

Budget 2025 में पंजाब की अनदेखी का आरोप लगाकर बिफरे CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर बडट 2025 में पंजाब की अनदेखी की बात कही गई है। CM Mann के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में एक बार फिर पंजाब को अनदेखा किया गया। पंजाब के किसानों, नौजवानों को केंद्र सरकार ने कुछ भी नहीं दिया है। न तो किसानों को फसल पर MSP दी गई, न ही राज्य को किसी इंडस्ट्री के लिए पैकेज मिला। पंजाब को ऐसा कुछ नहीं मिला जो आर्थिक और भविष्य में सुधार ला सके। यह केवल चुनावी बजट बजट है, जिसमें बिहार के लिए घोषणा हैं। एक बार फिर बजट में केंद्र सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पंजाब को हम अपने बलबूते पर पैरों पर खड़ा करके रहेंगे।” सीएम मान द्वारा की गई Budget 2025 की आलोचना अब सुर्खियां बटोर रही है।

केन्द्रीय बजट 2025 को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री का पक्ष

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन Budget 2025 में पंजाब को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि “पंजाब या एमएसपी का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मजबूत होता रहेगा और आगे बढ़ता रहेगा। बजट 2025 विकास के प्रमुख मानक- शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खरा नहीं उतरता नजर आ रहा है। यदि भारत वास्तव में 2047 तक विकसित भारत बनने का लक्ष्य रखता है, तो इन क्षेत्रों पर फोकस की आवश्यकता है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026