---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के बयान पर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, कर दी बड़ी मांग; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में एक बार फिर कांग्रेस और आप आमने सामने है। कांग्रेस नेता प्रताव सिंह बाजवा ने हरभजन सिंह ईटीओ पर टिप्पणी की थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 9, 2026 5:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में एक बार फिर कांग्रेस और आप आमने सामने आ गए है। दरअसल कांग्रेस नेता प्रताव सिंह बाजवा ने आप नेता और मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में आप विधायक और नेता एमएलए हॉस्टल के बाहर एकत्र होकर रैली निकालते हुए बाजवा के घर का घेराव करने के लिए रवाना हुए। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। जिसने भीड़ को जैसे तैसे कंट्रोल किया। इस मामले पर हरपाल सिह चीमा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि “हरभजन ईटीओ बैंड बजाता था, लेकिन अब वह पंजाब की बैंड बजा रहा है”। वहीं अब इस बयान पर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है और कांग्रेस के खिलाफ आप का लगातार प्रदर्शन जारी है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आप को घेरा

हरपाल सिंह चीमा ने इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “प्रताप बाजवा और राजा वारिंग द्वारा मेरे कैबिनेट सहयोगी हरभजन सिंह ईटीओ जी के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। कांग्रेस नेताओं की यह घृणित बयानबाजी जनता के सामने उनकी असल मानसिकता को उजागर कर रही है।

आज हम कैबिनेट सहयोगियों सहित इस झूठी बयानबाजी का जवाब मांगने आए हैं। इसलिए, उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी होगी, जवाब देना होगा और जनता से माफी भी मांगनी होगी। अन्यथा, आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे”।

कांग्रेस नेताओं प्रताप बाजवा और राजा वारिंग द्वारा हरभजन सिंह ईटीओ जी के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान अस्वीकार्य हैं। ऐसी मानसिकता से राजनीति नहीं चलाई जा सकती। आज हम अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस मामले पर सवाल उठाने आए हैं। इसका जवाब देना होगा और जनता से माफी भी मांगनी होगी।

आप ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा

चंडीगढ़ में आप ने कांग्रेस पार्टी और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आप नेता ने कहा कि यदि काम के आधार पर विरोध करने का साहस नहीं है, तो कांग्रेस जाति-सामुदायिक राजनीति का सहारा लेगी! बंद-बाजा समारोहों का अपमान करने वालों को आम जनता जवाब देगी। प्रताप सिंह बाजवा और राजा वारिंग से कीर्ति दलित समुदाय से तत्काल माफी मांगने की मांग की गई है, अन्यथा संघर्ष और तेज किया जाएगा।

अन्य नेता ने लिखा कि प्रताप बाजवा और राजा वारिंग द्वारा मेरे कैबिनेट सहयोगी हरभजन सिंह ईटीओ जी के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। कांग्रेस की यह घटिया बयानबाजी उनकी नकारात्मक राजनीति को उजागर करती है। आज हम कैबिनेट सहयोगियों सहित सभी से इस गलत बयानबाजी पर स्पष्ट प्रतिक्रिया की मांग करने आए हैं। जनता से माफी मांगना और जवाब देना उनका कर्तव्य होगा!

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 9, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 9, 2026

Pappu Yadav

फ़रवरी 9, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 9, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 9, 2026