---Advertisement---

किसान से लेकर स्वास्थ्य और पब्लिक सेवा को लेकर CM Bhagwant Mann एक्शन में, ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में अग्रसर

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य से लेकर कृषि और पब्लिक सेव को लेकर लगातार काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री जानिए कैसे विकास दिया जा रहा है और किस तरह से रंगला पंजाबी दिशा में रांची लगातार ऑपरेशन है

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2026 5:18 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के किसानों से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सभी जरूरी सुविधाओं का खास ख्याल सीएम भगवंत मान की तरफ से रखा जाता है। इसके लिए वह कई बदलाव समय-समय पर करते रहते हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि कैसे पब्लिक सर्विस से लेकर स्वास्थ्य और किसानों के हित में उन्होंने फैसले लिए हैं जो जाहिर तौर पर जनता के हितैषी बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में जानकारी देते हुए आखिर कैसे सीएम भगवंत आम की तरफ से क्या कहा गया है। कैसे रंगला पंजाब की तरफ लगातार सरकार अग्रसर है।

किसानों के लिए इस तरह CM Bhagwant Mann बने मसीहा

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “पंजाब कैबिनेट की एक ज़रूरी मीटिंग में राज्य के विकास और लोगों के हित में कई बड़े फ़ैसले लिए गए…आने वाले धान के सीज़न (2026-27) में किसानों की फ़सल की आसानी से खरीद और उठान पक्का करने के लिए ‘कस्टम मिलिंग पॉलिसी’, ‘ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी’ और ‘लेबर एंड कार्टेज पॉलिसी’ को मंज़ूरी दी गई… हमारी सरकार किसानों का एक-एक दाना मंडियों से उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

 

हेल्थ और पब्लिक सर्विस कमीशन की दिशा में दिखा बदलाव

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान का कहना है, “हेल्थ सुविधाओं को और मज़बूत करते हुए चमकौर साहिब, मलेरकोटला और धुरी के अस्पतालों के लिए नई पोस्ट बनाई और बहाल की गईं। इसके साथ ही, 80 मेडिकल ऑफ़िसर (डेंटल) की खाली पोस्ट भरने को भी हरी झंडी दे दी गई है ताकि आम लोगों को बेहतर हेल्थ सर्विस मिल सकें। पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) के सर्विस रूल्स में भी ज़रूरी बदलावों को मंज़ूरी दी गई है।”

रंगला पंजाब की दिशा में किस तरह किया जा रहा है काम

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, “रंगला पंजाब’ बनाने की तरफ़ हमारे कदम लगातार जारी हैं…क्रांति ज़िंदाबाद!” यह सच है कि सीएम मान की तरफ से हर संभव पंजाब में क्रांति आ सके और विकास को एक मजबूत नींव मिल सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है और हर संभव लोगों को मदद मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026