---Advertisement---

‘नफरत का बीज कभी नहीं…’ CM Bhagwant Mann ने ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम में भीड़ को देख कही ये बात, जानिए डिटेल्स

CM Bhagwant Mann: एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। एकता और नफरत का जिक्र करते हुए लोगों को क्या संदेश देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2026 2:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नफरत का कोई जगह नहीं है और सीएम भगवंत मान सरकार इस बात का ध्यान रखती है कि कोई भी नफरत को बढ़ा ना सके। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। वहीं इस सब के बीच एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीएम भगवंत मान पंजाब के लोगों के लिए खास संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि नफरत का राज्य में कोई स्थान नहीं है। आइए जानते हैं सीएम मान का यह खास संदेश क्या है।

पंजाब में नफरत के बीज को लेकर क्या बोले सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने लिखा, “आज मैं राजपुरा (पटियाला) में ‘एक शाम भगवान शिव दे नाम’ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ। शिव भक्ति के इस पवित्र रंग में उमड़े इतने सारे लोगों को देखकर मेरे मन को बहुत शांति मिली… पंजाब की धरती पर हर बीज उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता। हमारी आपसी समझ और एकता ही यहां हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा एक ही सपना है कि पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाया जाए… हर-हर महादेव!”

रंगला पंजाब बनाने की दिशा में इस तरह काम कर रहे CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान के इस पोस्ट को देखने के बाद इतना तो तय है कि रंगला पंजाब बनाने की दिशा में वह लगातार काम कर रहे हैं और आपसी समझ और एकता को वह सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। जहां तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने दिखाया कि कैसे इस खास इवेंट में लोगों की भीड़ जमा हुई है और राज्य को रंगला पंजाब बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास जारी है। जहां शिक्षा से लेकर स्पोर्ट्स और हर एक सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।

वहीं इसके साथ ही लोगों की भीड़ इस बात को दिखाने के लिए काफी है कि सीएम भगवंत मान को पंजाब के लोग कितना चाहते हैं और उनके कार्यकाल में खुश हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026