---Advertisement---

अलर्ट! कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सतर्क हुए CM Bhagwant Mann, सभी सरकारी अस्पतालों के लिए खास निर्देश जारी; यहां चेक करें

CM Bhagwant Mann देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड के बढ़ते मामलों को देख अलर्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी सरकारी अस्पतालों के लिए खास निर्देश जारी कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 24, 2025 4:12 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: तमाम राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच हड़कंप की स्थिति है। अलर्ट के इस दौर में पंजाब के मुख्यमंत्री भी सतर्क हो गए हैं। सीएम भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को इस मामले में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम होने चाहिए। CM Bhagwant Mann के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी सरकारी अस्पतालों को अहम निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों ने निदेशकों को कहा है कि अगर कोई भी मरीज कोरोना से संक्रमित पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाए।

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सतर्क हुए CM Bhagwant Mann!

मुख्यमंत्री भगवंत मान कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सतर्क हो गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को निर्देशित किया है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना के लक्षण के साथ आने वाले मरीजों के टेस्ट करने का इंतजाम किया जाए। सीएम मान के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी अस्पतालों को ऐसा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि जो पंजाब वासी कोरोना पॉजिटिव आते हैं, उनका पता लेकर घर के सभी सदस्यों को क्वारंटाइन किया जाए। इसके साथ ही सभी जरूरी एहतियात बरतें जाए। बता दें कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट हो गई है और बारीकी से एक-एक प्रबंध किए जा रहे हैं।

देश के विभिन्न राज्यों में पैर पसार रहा कोरोना!

मालूम हो कि COVID 19 का नया वेरिएंट तेजी से देश के विभिन्न राज्यों में पैर पसार रहा है। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है। इससे इतर महाराष्ट्र, गोवा के साथ दक्षिण भारत में भी सरकारें अब इस नई चुनौती को लेकर पहले ही सतर्क हो गई हैं। यही वजह है कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने भी सतर्कता दिखाते हुए सरकारी अस्पतालों को निर्देश जारी किया है। मान सरकार की ओर से कहा गया है कि स्थिति को देखते हुए विदेश से पंजाब आने वाले लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 1, 2026

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026