---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बाढ़ से हुई भारी तबाही के बीच पंजाब सरकार का बड़ा कदम, मान सरकार ने केंद्र से 13289 करोड़ रुपये की मांगी मदद; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में भयंकर बाढ़ से तबाही मच गई थी, 1300 से अधिक गांव तबाह हो गए है। जिसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 7, 2025 2:37 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से तबाही मच गई थी, 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है। लाखों लोग बेघर हो गए है। कई सौ एकड़ जमीन पूरी तरह से तबाह हो गए है। इसी बीच सीएम भगंवत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों की मदद करने में लगी हुई है, वहीं अब पंजाब जल्द ही केंद्र सरकार को एक ज्ञापन सौंपेगी, जिसमे राज्य की तरफ से 13289 करोड़ रूपये की मदद मांगी जाएगी, ताकि पंजाब को दुबारा से खड़ा किया जा सके। इसके अलावा सीएम मान सरकार किसानों के हुए नुकसान के भरपाई करने में लगी हुई है।

पंजाब सरकार ने केंद्र से 13289 करोड़ रुपये की मांगी मदद

पंजाब में बाढ़ से हुई भारी तबाही के बीच सीएम भगवंत मान सरकार कल केंद्र को एक ज्ञापन सौंपेगी, जिसके तहत 13289 करोड़ रूप मांगेगी, ताकि दुबारा से पंजाब को खड़ा किया जा सके। आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि”पंजाब में बाढ़ से हुई भारी तबाही के बीच सीएम भगवंत मान सरकार कल केंद्र को एक ज्ञापन सौंपेगी, जिसके तहत 13289 करोड़ रूप मांगेगी, ताकि दुबारा से पंजाब को खड़ा किया जा सके”। इसके अलावा पंजाब सरकार अपने स्तर पर भी किसानों की मदद करने में लगी हुई है, साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान के बाद सीएम मान सरकार फ्री में बीज प्रदान कर रही है, ताकि दुबारा से खेती शुरू की जा सके।

पंजाब में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित

कई सालों बाद पंजाब में ऐसी बाढ़ आई, जिसने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया था। 1300 से अधिक पूरी तरह से तबाह हो गए थे। लाखों लोग बेघर हो गए थे। भारी संख्या में किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा कई किलोमीटर सड़कें टूट के तबाह हो चुकी है। हालांकि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक और खुद सीएम भगवंत मान बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में जुटे हुए थे। बताते चले की इस भयंकर बाढ़ से लाखों एकड़ जमीन पूरी तरह से तबाह हो गए थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026