---Advertisement---

पीड़ितों को मिला सरकार का साथ! बरनाला में आग से झुलसे लोगों की मदद के लिए सीएम मान ने संभाला मोर्चा; जारी हुआ खास आश्वासन

बरनाला में बाबा बरनेवाला मंदिर में लंगर तैयार करते वक्त लगी आग से झुलसे लोगों को सीएम Bhagwant Mann ने मदद का आश्वासन दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 6, 2025 2:55 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के बरनाला में हुए दुखद गटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया जारी की है। दरअसल, बरनाला में स्थित बाबा बरनेवाला मंदिर में बीते शाम लंगर तैयार करने के दौरान आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आने से दर्जनों लोग झुलस गए थे। सीएम मान ने इन सभी पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है। इससे इतर Bhagwant Mann ने एक्स पोस्ट जारी कर मोहाली के इंडस्ट्री एरिया फेज 9 में स्थित एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के दौरान हुई मौत पर भी दुख व्यक्त किया है। सीएम मान ने कहा है कि पंजाब सरकार इस विषम परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी।

बरनाला में आग से झुलसे लोगों की मदद के लिए सीएम Bhagwant Mann ने संभाला मोर्चा

बाबा बरनेवाला मंदिर में लंगर तैयार करने के दौरान बीते शाम आग लग गई। इस दौरान दर्जनों लोग झुलस गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रतिक्रिया दी है।

पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन देते हुए सीएम Bhagwant Mann लिखते हैं कि “बीती शाम धनौला स्थित श्री हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर बाबा बरनेवाला में लंगर तैयार करते समय आग लगने के कारण हुई दुखद घटना सुनकर बहुत अफ़सोस हुआ। आग की चपेट में आने के कारण कई श्रद्धालु घायल हो गए। परमात्मा से सभी की तंदुरुस्ती और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।”

मोहाली में हुई दुर्घटना के बाद पीड़ितों को पंजाब सरकार का साथ

पंजाब सरकार ने उन पीड़ित परिवारों को भी साथ का आश्वासन दिया है जिनके अपने मोहाली में हुई दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। दरअसल, मोहाली के इंडस्ट्री एरिया फेज 9 में स्थित एक निजी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे कुछ लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने इस घटना पर भी शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि “प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्यों पर मैं पल-पल की अपडेट ले रहा हूँ। परमात्मा से दिवगंत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026