‘नीट परीक्षा देने वाले सभी युवाओं..’ मुफ्त बस सेवा को लेकर CM Bhagwant Mann ने दी अहम जानकारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann ने NEET परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की है।, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नीट पेपर लीक मामला अभी भी गरमाया है। बता दें कि कल यानि 21 जून से 23 जून तक, दुबारा इस परीक्षा को आयोजित किया गया है। जिसे देखते हुए CM Bhagwant Mann ने नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम कर रही है ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में मुफ्त बस सेवा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

मुफ्त बस सेवा को लेकर CM Bhagwant Mann ने दी अहम जानकारी

आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर अहम जानकारी देते हुए लिखा कि “NEET परीक्षा देने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएँ।
21, 22 और 23 जून को आपके और आपके साथ यात्रा करने वाले परिवार के सदस्य के लिए बस यात्रा पूरी तरह से मुफ़्त होगी”। CM Bhagwant Mann ने बताया कि नीट परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों को पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी (PRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक या परिवहन संबंधी किसी भी समस्या के कारण कोई छात्र परीक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा और युवाओं का भविष्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

कैसे कर सकेंगे यात्रा?

जानकारी के मुताबिक नीट परीक्षा देने वाला छात्रों को केवल एडमिट कार्ड देना होगा। जिसके बाद उन्हें बस में किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा। साथ ही एग्जाम सेंटर पर आसमानी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा भी छात्रों को कई तरह की सुविधाएं दी गई है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें।

पंजाब के कई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे छात्रों के लिए यह पहल काफी राहत देने वाली साबित हो सकती है।

Exit mobile version