CM Bhagwant Mann ने महिला पुलिस कांस्टेबल, क्लर्क और आशा वर्करों को दिया खास तोहफा, कहा ‘पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए दिन-रात काम…’

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही हैं और ऐसे में कांस्टेबल से लेकर क्लर्क और आशा वर्कर्स को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए लगातार फैसला लेती है। आइए जानते हैं इस सब के बीच आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या घोषणा की गई है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य के अलग-अलग जगह पर जाकर जन सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं और इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस सब के बीच लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर के भट्टल गांव में हुआ। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने लोगों से मुलाकात की और इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर अपनी बात कही है। आइए जानते हैं लोक मिलनी कार्यक्रम में किस तरह से लोगों को आप सरकार भरोसा देते हुए दिखे। किस तरह से यह उनकी सरकार की सफलता को दिखाने के लिए काफी है।

पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए किस तरह काम कर रही मान सरकार

सीएम भगवंत मान ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “आज होशियारपुर के भट्टल गांव में ‘लोक मिलनी’ के दौरान आए लोगों, खासकर माताओं और बहनों से मिले अपार प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। आपका समर्थन हमारी नीतियों में अटूट विश्वास दिखाता है। भट्ठल गांव और इलाके की दूसरी पंचायतों को विकास के कामों के लिए ग्रांट के चेक सौंपे गए हैं। इसके साथ ही, उनके घरों से सिर्फ़ 40 km के दायरे में पुलिस कांस्टेबल, क्लर्क और आशा वर्कर तैनात करने का एक बड़ा फ़ैसला लिया गया है। ‘आपकी सरकार’ पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए दिन-रात काम करती रहेगी।”

CM Bhagwant Mann महिलाओं की सुरक्षा और जिम्मेदारी के लिए कर रहे काम

निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान द्वारा किए गए इस वादे से घर से दूर तैनाती होने के बाद आ रही मुश्किलें कम हो सकती है। ऐसे में महिला पुलिस कांस्टेबल से लेकर क्लर्क और आशा वर्कर्स एक साथ काम और अपने परिवार की जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। सीएम भगवंत मान राज्य में चौतरफा विकास हो सके इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं और ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी जिम्मेदारी को हमेशा सर्वोच्च स्थान देने के लिए काम करते हैं।

महिलाओं को घर से दूर जाकर काम करने में कोई परेशानी ना हो इसका खास ख्याल रखती है।

 

 

Exit mobile version