CM Bhagwant Mann: ‘ युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर…’ आनंदपुर साहिब में बनेगा वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालय; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में जरूरी कदम उठा रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में जरूरी कदम उठा रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक अहम जानकारी दी है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में शिक्षा का स्तर तेज से बढ़ रहा है। यहां तक सरकार स्कूल के छात्र नीट और जेईई जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर रहे है। इसके अलावा भी छात्रों को फ्री बस सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि आने जाने में किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसी बीच अब आनंदपुर साहिब में अब वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने एक्स हैंडल से दी है।

आनंदपुर साहिब में बनेगा वर्ल्ड क्लास विश्वविद्यालय – हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में, खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में नौवें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर एक विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

मैं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस विश्वविद्यालय के रूप में मेरे निर्वाचन क्षेत्र को एक अमूल्य उपहार दिया है। यह विश्वविद्यालय न केवल क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि को एक नई वैश्विक पहचान भी दिलाएगा”।

CM Bhagwant की अगुवाई में छात्रों को मिल रहा है विशेष सम्मान

यूपीएससी नतीजे आने के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि UPSC परीक्षा पास करने वाले पूरे देश के विद्यार्थियों को ढेरों बधाईयाँ! यह आपकी अथक मेहनत, लगन और देश की सेवा करने के जज़्बे का परिणाम है। खास तौर पर, पंजाब के हमारे होनहार युवाओं ने जिस शानदार प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल की है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।

सफल उम्मीदवारों में प्रमुख हैं –

* सिमरनीप कौर (पटियाला)
* रसनीत कौर (पटियाला)
* कृतिका चौधरी (बलाचौर/मोहाली, पिता: इंस्पेक्टर राजीव कुमार)
* मनप्रीत कौर (गांव धलेवा, मानसा, पिता: स. सुखदेव सिंह)
* आकृति सिंगला (पिता: श्री पवन सिंगला)

मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी एक ईमानदार अफ़सर के रूप में पूरी निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करेंगे और फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने में अपना अहम योगदान देंगे। प्रगति करें, खुश रहें। वाहिगुरु आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखे!

 

 

Exit mobile version