CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि सीएम मान की अगुवाई में लगातार ड्रग्स तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इसके अलावा हर रोज बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की जा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।
नशे को लेकर राज्य में काफी हद तक कमी देखी जा रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी नकेल कसी जा रही है। पंजाब पुलिस द्वारा इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी का असर है कि अभी तक 69 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में टारगेटेड रेड, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन और लगातार जागरूकता अभियान चलाकर ड्रग्स के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई तेज़ कर दी है। ड्रग-मुक्त भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध।
Punjab | Day 478 of #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Punjab Police intensifies its relentless crackdown on drugs through targeted raids, extensive search operations, and continuous awareness drives across the state.
Committed to building a drug-free future.… pic.twitter.com/bu77UNulD4
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 23, 2026
“War on Drugs” (ड्रग्स के खिलाफ जंग) मिशन के तहत, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन और रेड की गईं। इस दौरान लोगों को ड्रग्स के बारे में जागरूक किया गया और उनसे इस अभियान में पुलिस का साथ देने की अपील की गई”।
69 हजार से ज्यादा आरोपियों पर कार्रवाई
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के 478 दिनों के दौरान 69 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। कई बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है, जबकि इंटरनेशनल स्तर पर सक्रिय गिरोहों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं।
सरकार का दावा है कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण राज्य में नशा तस्करी करने वाले गिरोहों में भय का माहौल बना है। इसके साथ ही अपराध के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है।
