---Advertisement---

नशे के खिलाफ जंग में CM Bhagwant Mann ने तोड़ दिया 15 साल का रिकॉर्ड, कैबिनेट मिनिस्टर का वादा ‘ड्रग-फ्री पंजाब हमारा संकल्प’

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से ड्रग तस्करों पर शिकंजा और उनका नामोनिशान खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच कैसे 15 साल में एतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2026 4:10 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ड्रग्स का नामोनिशान पंजाब से खत्म हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान कोई कसर नहीं रहने देते हैं और हरसंभव पुलिस और प्रशासन राज्य को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी उठा रही है। वहीं इस सबके बीच डॉक्टर बलबीर सिंह ने इस बारे में लोगों को जानकारी दी है। कैसे ड्रग्स के खिलाफ जंग में सरकार लगातार कार्य कर रही है और कैसे 15 साल के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जिसकी जानकारी दी गई है।

CM Bhagwant Mann का नशे के खिलाफ युद्ध में क्या है उपलब्धि

आप पंजाब ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि युद्ध नशे के खिलाफ मान सरकार की कोशिशें तारीफ़ के काबिल हैं। इसके तहत 3500 टीचरों को मेंटल हेल्थ और फर्स्ट एड की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। बच्चों के लिए माइंडफुलनेस क्लास का आयोजन और राज्य के 12 अस्पतालों में लिक्विड मेथाडोन क्लिनिक की शुरुआत हुई है। वहीं इस दौरान डॉक्टर बलबीर सिंह यह कहते हुए नजर आते हैं कि प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्रों में नए मरीज़ों की संख्या में भारी कमी यह भी दिखाती है कि पंजाब का युवा नशे से दूर जा रहा है।

ड्रग्स के खिलाफ जंग में मान सरकार ने 15 साल के किस रिकॉर्ड को किया हासिल

इसके साथ ही भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर का कहना है कि मान सरकार की नशे के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े खुद गवाह हैं! पुरानी सरकारों के 15 साल में 5,229 kg हेरोइन बरामद हुई थी, जबकि मान सरकार ने सिर्फ़ 4 साल में 6,608 kg हेरोइन बरामद की। ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी ड्रग तस्करों पर सख्त कार्रवाई, पंजाब को नशा मुक्त बनाने का पक्का इरादा।

अकाली-बीजेपी सरकार (10 साल): 2,817 kg
कांग्रेस सरकार (5 साल): 2,412 kg
मान सरकार (4 साल): 6,608 kg

पक्के इरादे, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एंटी-ड्रोन सिस्टम की मदद से ड्रग तस्करों की कमर तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर का कहना है कि ड्रग-फ़्री पंजाब हमारा संकल्प है और हम इसे हर कीमत पर हासिल करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026