गड्ढों वाली सड़कों की परेशानी से CM Bhagwant Mann ने दिलाई मुक्ति, पूरे पंजाब में लोगों का सफर आसान बना रही सरकार

CM Bhagwant Mann: मान सरकार पंजाब में सड़कों की मरम्मत और निर्माण को लेकर लगातार तत्परहै और ऐसे में कच्ची सड़कों से मुक्ति मिल सके इसके लिए प्रदेश में काम जारी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए सीएम भगवंत मान लगातार काम कर रही है। राज्य का हर क्षेत्र में विकास हो सके इसके लिए सरकार की तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच अगर सड़कों की स्थिति की बात करें तो उसमें काफी सुधार देखने को मिला है। यह हम नहीं बल्कि पंजाब के लोगों का कहना है। आप पंजाब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए दिखाया कि कैसे लोग मान सरकार की सड़क की तारीफ कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान में लोगों के सफर को आसान बनाया है और इसीलिए लोग उनकी सराहना करने में पीछे नहीं रहते हैं।

CM Bhagwant Mann ने पंजाब के लोगों को दिया पक्की सड़कों का तोहफा

आप पंजाब ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा, “मान सरकार द्वारा पूरे पंजाब में बनाई जा रही शानदार और चौड़ी सड़कों ने पंजाबियों को गड्ढों वाली सड़कों की परेशानी पूरी तरह से खत्म कर दी है। इस आदमी ने लोगों का सफर आसान बनाने के लिए सीएम मान को धन्यवाद दिया।” वीडियो में पंजाब की सड़क की स्थिति को दिखाया जाता है जहां सीएम भगवंत मान सरकार बनने के बाद पंजाब में कैसे हालात बदल गए हैं इस बारे में बताया गया है।

सफर को आसान बनाने के लिए इस हद तक अडिग है सीएम मान

पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है। ऐसे में जनता का सफर आसान हो बन सके इसके लिए कच्ची और गड्ढे वाले सड़कों से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।ऐसी जगहों पर शानदार और चौड़ी सड़के बनाई जा रही है जो यातायात और सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित हो। जहां भी सड़के टूटी फूटी हुई है वहां सीएम भगवंत मान लगातार काम करवा रहे हैं और प्रदेश में मरम्मत का काम जारी है।

यह बताने के लिए काफी है कि सीएम भगवंत मान पंजाब की जनता की छोटी-बड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए लगातार अडिग है।

 

 

Exit mobile version