---Advertisement---

‘अब पंजाब में पानी की…’ CM Bhagwant Mann की अगुवाई में किसानों को मिल रहा है जबरदस्त फायदा, खेतों में पहुंच रहा है नहरों का पानी

CM Bhagwant Mann: पंजाब की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार आगे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2026 12:15 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए CM Bhagwant Mann  के नेतृत्व वाली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा नहरों की सफाई, पुनरुद्धार और जल प्रबंधन को प्राथमिकता दिए जाने का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

लंबे समय बाद कई क्षेत्रों में नहरों का पानी सीधे किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे खेती की लागत कम होने के साथ-साथ किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। माना जा रहा है कि इससे किसानों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। सबसे खास बात है कि इससे किसानों को मोटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ी है। इससे उनका बिजली बिल भी बच रहा है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में किसानों को हो रहा है फायदा

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अब पंजाब में पानी की कोई कमी नहीं है!!मान सरकार की कोशिशों से इतिहास में पहली बार नहर के पानी से धान की खेती संभव हो पाई है।

यह काम सिर्फ़ पंजाब के किसानों के प्रति CM मान की ईमानदार और प्रगतिशील सोच की वजह से ही मुमकिन हो सका है”। पंजाब के कई जिलों में किसान लंबे समय से सिंचाई के लिए ट्यूबवेल और भूजल पर निर्भर थे। लेकिन पंजाब सरकार के फैसले से अन्नदाताओं को फायदा पहुंच रहा है।

पंजाब सरकार के प्रयासों का दिख रहा है असर

पंजाब के कई जिलों में किसान लंबे समय से सिंचाई के लिए ट्यूबवेल और भूजल पर निर्भर थे। इससे न केवल खेती की लागत बढ़ रही थी बल्कि भूजल स्तर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई के लिए वैकल्पिक और सस्ता स्रोत उपलब्ध हो रहा है।

CM Bhagwant Mann ने राज्य में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नहर नेटवर्क की सफाई और मरम्मत पर विशेष जोर दिया है। सरकार का दावा है कि वर्षों से बंद पड़ी या कम क्षमता से चल रही कई नहरों को फिर से सक्रिय किया गया है। नहरों का पानी मिलने से किसानों को डीजल और बिजली आधारित सिंचाई पर कम निर्भर रहना पड़ रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026