---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने अनुसूचित जाति की आबादी वाले 3763 गांवों के कायाकल्प की ली जिम्मेदारी, लिखी जाएगी विकास की नई कहानी

CM Bhagwant Mann: अनुसूचित जाति की आबादी वाले 3700 से ज्यादा गांव के कायाकल्प करने की जिम्मेदारी सीएम की तरफ से ली गई है और ऐसे में क्या है उनकी खास तैयारी लिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2026 3:36 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में चौतरफा विकास हो सके इसके लिए सरकार की तरफ से हर गांव और शहर की उन्नति के लिए काम किया जा रहा है। वहीं अब 3763 गांवों के कायाकल्प करने की जिम्मेदारी सीएम भगवंत मान ने ले ली है। खास बात यह है कि अनुसूचित जाति की आबादी वाले इस गांव में विकास के लिए करोड़ों आवंटित किए जाएंगे। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान की यह खास मुहिम क्या है और कैसे इससे अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांव का विकास हो पाएगा। इसके लिए क्या तैयारी की गई है जो निश्चित तौर पर दमदार सरकार की सफलता को दिखाने के लिए काफी है।

CM Bhagwant Mann ने ली इस तरह 3763 गांव के विकास की जिम्मेदारी

आप पंजाब ने इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए कहा कि मान सरकार ने पंजाब के अनुसूचित जाति की आबादी वाले 3,763 गांवों के विकास के लिए 750 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। शुरुआत में हर गांव को 20 लाख दिए जाएंगे और यह रकम बढ़ाई भी जा सकती है। जाहिर तौर पर 3763 गांव के विकास की जिम्मेदारी खुद सीएम भगवंत मान ने ली है। ऐसे में सरकारी धनराशि उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा ताकि गांव में हर संभव जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री की यह पहल पंजाब के विकास को एक नई गति देने के लिए काफी है।

सीएम भगवंत मान गांवों के विकास के लिए इस तरह कर रहे काम

सीएम भगवंत मान की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि शुरुआत में 20 लाख रुपए हर गांव को आवंटित किए जाएंगे और यह धनराशि बाद में बढ़ाई जाएगी। गांव के विकास के लिए सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं हैं। हर गांव को पक्की सड़क और स्कूल के साथ-साथ वह सभी जरूरी सुविधाएं मिले इसके लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार हमेशा इस बात का ध्यान रखती है। हर तरफ से प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो सके और गांव में रहने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखती है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026