CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे का खात्मा करने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आज के युवाओं को इससे दूर रखा जा सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से शिक्षा से लेकर खेल तक में अलग-अलग सुविधा प्रदान की जा रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस को 546वें दिन युद्ध नाशियन विरुद्ध में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां न सिर्फ ड्रग तस्करों को पकड़ा गया है जबकि बड़ी मात्रा में नशे की चीजों की जब्ती की गई है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान की पुलिस ने कैसे ऑपरेशन को अंजाम दिया।
CM Bhagwant Mann की पुलिस का देखें ड्रग तस्करों पर वार
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟒𝟔 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 65 drug smugglers and recovered 731 grams of heroin, 10 kg opium, 268 kg poppy husk, 140 intoxicant pills and ₹3500 in drug money… pic.twitter.com/16i1egWCsb
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 30, 2026
पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई को जारी रखते हुए उन्होंने 65 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनके पास से 731 ग्राम हेरोइन और 10 किलो अफीम मिला। इतना ही नहीं 268 किलो पोस्ता भूसा, 140 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए 3500 बरामद किए गए। जाहिर तौर पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके पास से नशीली पदार्थ की बरामदगी पंजाब पुलिस की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।
पंजाब के कोने-कोने से हो रही ड्रग्स की जब्ती
सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर युद्ध नाशियन विरोध अभियान को चलाया जा रहा है और ऐसे में राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जहां रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने 6 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए समझाया और प्रेरित किया है। सीएम भगवंत मान की सरकार किसी के साथ अन्याय ना हो और पंजाब को ड्रग फ्री बनाया जा सके इसके लिए लगातार काम कर रही है। जहां तक हो सके कोने-कोने से ऐसे तस्करों को ढूंढ रही है जो इन चीजों को अंजाम देते हैं।







