---Advertisement---

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किए 8वीं के परीक्षा परिणाम! टॉप-3 में छात्राओं का प्रदर्शन देख CM Bhagwant Mann गदगद; दी बधाई

CM Bhagwant Mann ने आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा 8वीं परीक्षा के परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 11, 2026 1:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के उज्जवल भविष्य की नींव कहे जाने वाले बच्चों के बीच आज अपार खुशी है। दरअसल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी पीएसईबी ने आज 11 अप्रैल को कक्षा 8वीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। कक्षा 8वीं परीक्षा में पास हुए छात्रों का प्रतिशत 96.51 है। नतीजों की घोषणा के बाद सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने परीक्षा में सफल हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने टॉप-3 में जगह बनाने वाली छात्राओं का जिक्र करते हुए खुशी व्यक्त की है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया!

फरीदकोट से लेकर चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर समेत सभी जनपदों में आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई परीक्षा परिणाम की चर्चा है।

इसमें बेटियों का दबदबा नजर आया है और टॉप-3 पर छात्राएं रही हैं। सीएम भगवंत मान ने भी खुशी व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “बीते दिनों पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस बार भी हमारी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप करने वाली छात्राओं में पहले स्थान पर फरीदकोट की तमन्ना, दूसरे स्थान पर संगरूर की जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर फरीदकोट की जशनदीप कौर रही। सभी के परिवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। इसके अलावा पास हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

कैसे चेक करें 8वीं परीक्षा के परिणाम?

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देखे जा सकते हैं। साइट खुलते ही ‘रिजल्ट’ विकल्प को चुनें और “मिडिल एक्जामिनेशन रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें। यहां रोल नंबर और नाम दर्ज करें। ऐसा करते ही परीक्षा का परिणाम आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा। छात्र चाहें तो अपनी सुविधा के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अप्रैल 11, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 11, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 11, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 11, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 11, 2026