---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की प्रशिक्षण ले रहे पायलटों और एविएशन इंजीनियरों से खास बातचीत! भविष्य की योजनाओं पर ली जानकारी

CM Bhagwant Mann ने आज पटियाला जिले में स्थित पंजाब एविएशन क्लब का दौरा किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण ले रहे पायलटों और एविएशन इंजीनियरों से खास बातचीत करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जानकारी ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 20, 2025 4:43 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पटियाला की सड़कों पर आज सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी नजर आई। इसका प्रमुख कारण रहा मुख्यमंत्री का जनपद दौरा। दरअसल, आज सीएम भगवंत मान पटियाला में स्थित पंजाब एविएशन क्लब का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान पंजाब सीएम ने एविएशन क्लब में प्रशिक्षण ले रहे पायलटों और एविएशन इंजीनियरों से खास बातचीत की। सीएम भगवंत मान ने इस दौरान ट्रेनी पायलटों और इंजीनियरों से उनकी भविष्य की योजनाओं पर जानकारी ली। इससे इतर मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि सरकार खुश है कि अब पंजाब के दूर-दराज में स्थित गांवों से आने वाले बच्चे भी शासन की पहल से एविएशन क्लब का हिस्सा बनकर ट्रेनिंग ले रहे हैं।

ट्रेनी पायलटों और एविएशन इंजीनियरों से CM Bhagwant Mann की बातचीत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में ट्रेनी पायलटों और एविएशन इंजीनियरों से खास बातचीत की है। इससे जुड़े अंश सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनी पायलट और एविएशन इंजीनियर उड़ान भरें, लेकिन जमीन से जुड़े रहें। सीएम मान ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जहाज को उड़ने के लिए रनवे की जरूरत होती है, मगर वो उड़ान भरने के बाद रनवे को भूल नहीं जाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वो पहले पटियाला आते थे तो बस की विंडो सीट लेकर बैठते थे, ताकि जहाज देख सकें। अब वो खुश हैं कि सूबे के दूर-दराज गांव से आने वाले बच्चे पटियाला पहुंचकर ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख रहे हैं।

सरकार की पहल से आधे खर्च में प्रशिक्षण ले रहे युवा

पंजाब सरकार की पहल से सूबे के दूर-दराज इलाकों से आने वाले युवा आधे खर्च पर ही पायलट और एविएशन इंजीनियर जैसी ट्रेनिंग ले रहे हैं। भगवंत मान सरकार पंजाब एविएशन क्लब पटना में प्रशिक्षण लेने वाले युवकों को 50 फीसदी की सब्सिडी देती है। इसका आशय है कि जहां निजी संस्थानों में 45 से 50 लाख रुपए खर्च कर ट्रेनिंग ली जाती है, वहां पंजाब एविएशन क्लब पटियाला में 50 फीसदी राहत के साथ प्रशिक्षण पूरा होता है। ये सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की पहल के कारण ही संभव हो सका है कि सूबे के दूर-दराज इलाकों से आने वाले छात्र सब्सिडी के साथ ट्रेनिंग ले पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026