CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य में हर घर तक शिक्षा का पहुंच हो सके इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे में विद्यार्थियों के लिए हर एक सुविधा का खास ख्याल रख रही है। सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि लोगों के बीच शिक्षा को लेकर एक जुनून पैदा हो सके। इस सब के बीच सीएम भगवंत मान इस बात का लगातार प्रयास कर रहे हैं कि प्राइवेट स्कूल शिक्षा को व्यापार ना बना सके और इसके लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। आइए जानते हैं आखिर आप पंजाब ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर क्या कहा है।
शिक्षा को बिजनेस नहीं बनने देंगे सीएम भगवंत मान
ਵਿੱਦਿਆ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਵਪਾਰ ਹੁਣ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ pic.twitter.com/vgfVBvPgJJ
— AAP Punjab (@AAPPunjab) August 7, 2026
आप पंजाब ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि शिक्षा के नाम पर व्यापार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब में निजी स्कूलों की लूटपाट का स्थायी समाधान है। फीस निर्धारित करने और बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा सख्त नियम लागू किए गए हैं। कानून का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ बिना किसी देरी के सीधी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में प्राइवेट स्कूल पर सीएम भगवंत मान की नजर बनी हुई है और उनकी गलती को सरकार बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।
प्राइवेट स्कूल के लिए क्या है CM Bhagwant Mann की तरफ से नियम
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की तरफ से प्राइवेट स्कूल को या यह दिया गया कि अगर सरकार द्वारा बनाए गए कानून का उल्लंघन होता है तो बिना देर किए कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्हें माफी नहीं मिलेगी। कुछ दिनों पहले प्राइवेट स्कूल पर नियम बनाते हुए सीएम भगवंत मान की तरफ से बताया गया कि अब हर साल होने वाली फीस बढ़ोतरी को कंट्रोल किया जाएगा। पिछले तीन सालों में नियम से ज्यादा जितने भी फीस बढ़ाए गए हैं वह पेरेंट्स को वापस किए जाएंगे। प्राइवेट स्कूल में शिक्षा की क्रांति में यह कदम सराहनीय है जिससे कई पेरेंट्स ने राहत की सांस ली।







