---Advertisement---

‘सर्वधर्म सम्मान’ और हिंदू तीर्थ स्थलों की मुफ्त यात्रा को लेकर CM Bhagwant Mann ने दिया जनसंदेश, कहा ‘पंजाब की सबसे बड़ी ताकत…’

CM Bhagwant Mann: सभी धर्म का सम्मान और भाईचारा की बात करने के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री चर्चा में आ गए है। आइए जानते हैं इस दौरान किस तरह से लोगों को सौगात देते हुए दिखे। जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2026 2:36 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री ने जालंधर में भगवान शिव के नाम एक शाम कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इसकी तमाम झलकियां शेयर करते हुए आप पंजाब ने लोगों को पूरी जानकारी दी है। वहीं इसके साथ ही भगवंत मान ने भी अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कहते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सर्वधर्म सम्मान और हिंदू तीर्थ स्थलों की मुफ्त यात्रा शुरू होने का तोहफा वह लोगों को देने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

सर्व धर्म सम्मान को लेकर CM Bhagwant Mann क्या बोले

आप पंजाब में तमाम फोटोज को शेयर करते हुए कहा “जालंधर में भगवान शिव के नाम एक शाम कार्यक्रम यादगार रहा। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आपके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जालंधर और आसपास के इलाकों के लोगों की भारी भीड़ जुटीं थी और उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया अपने संबोधन के दौरान सीएम भगवंत मान ने सर्वधर्म सम्मान और हिंदू तीर्थ स्थलों की मुफ्त यात्रा शुरू होने की अच्छी खबर साझा की।”

सीएम भगवंत मान ने बता दी पंजाब की खासिस

वहीं इस दौरान सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “भगवान परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला।” उन्होंने कहा कि मुझे श्रद्धालुओं का अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने और न्याय व शक्ति के लिए संघर्ष करने का भगवान परशुराम जी का संदेश हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक है। पंजाब गुरुओं पीरों और भक्तों की पवित्र भूमि है जहां आपसी भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

पंजाब की तरक्की और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है सीएम भगवंत मान

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा, “हम धर्म या जाति के आधार पर बढ़ते नहीं है बल्कि स्कूल, अस्पताल और रोजगार और विकास की बात करते हैं। हमारे बुजुर्ग को श्रद्धा के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले जाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ योजना इसी सोच का हिस्सा है। इसके आशीर्वाद का कोई मोल नहीं लगाया जाता है। तुम्हारी सरकार पंजाब की तरक्की और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए हमेशा इसी तरह काम करती रहेगी।

सभी धर्म का सम्मान और आपसी भाईचारा की बात करने के साथ ही सीएम भगवंत मान ने लोगों को एक अलग संदेश दिया है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 14, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026