---Advertisement---

पंजाब में तैयार हो रहे भविष्य के पदक विजेता, खेल के मैदानों के साथ CM Bhagwant Mann ने क्यों तैनात किए सरकारी कोच

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स को लेकर जुनूनी मान सरकार न सिर्फ खेल के मैदान बनाए हैं बल्कि वहां मौजूद सरकारी कोच बच्चों के स्वास्थ्य का लिए ख्याल रख रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब को चैंपियन मिल सके इस तरह से उन्हें ट्रेंड किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2026 4:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान अलग-अलग जगह पर मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि बच्चों की मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहतर हो सके। उनका खेल के प्रति रुझान बढ़ सके। स्पोर्ट्स को करियर बनाने के लिए पंजाब के युवाओं को जागरूक करने में सीएम भगवंत मान लगातार तट पर है लेकिन क्या आपको पता है कि नासिर खेल के मैदान बनाने बल्कि उसके रखरखाव की भी पूरी जिम्मेदारी ले रखी है। आइए जानते हैं कैसे इसके तहत बच्चों को स्वस्थ बनाया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान ने खेल के मैदान के रखरखाव के लिए क्या किया

आप पंजाब ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “सरकार खेल के मैदान बनाने के साथ-साथ उनके रखरखाव का भी पूरा ध्यान रख रही है। इन मैदान में तैनात सरकारी कोच बच्चों को स्वस्थ बना रहे हैं और भविष्य के एक पदक विजेता तैयार कर रहे हैं। आइए मलेरकोटला के शानदार खेल के मैदान की एक झलक देखें। इसके साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे खेल के मैदान में बच्चे खेल रहे हैं और इस दौरान अलग-अलग गतिविधियां जारी है। लड़के और लड़कियों की झुंड देखी जा रही है जो भारत को लेकर अपना जुनून दिखा रहे हैं।

CM Bhagwant Mann इस तरह से बना रहे पंजाब के लिए चैंपियन

सीएम भगवंत मान ने ना सिर्फ खेल के मैदान तैयार किए हैं बल्कि कोचों की नियुक्ति की है जो युवाओं को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रशिक्षित कर सके। उन्हें अपना जुनून फॉलो करने में कोई भी परेशानी ना हो। मैदान पर कोचों की व्यवस्था की गई है जो बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे और भविष्य में ये बच्चे चैंपियन बन सके इस तरह से उन्हें ट्रेंड किया जाएगा। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की पहल भारत को लेकर काफी अलग है और पंजाब को चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

Kanpur Viral Video

जून 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 8, 2026