---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: डीजी पंजाब से लाखों लोगों को पहुंच रहा है फायदा, एक क्लिक पर मिल रही है 300 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के लोगों को हर संभव मदद करने में लगी हुई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 2, 2026 1:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के लोगों को हर संभव मदद करने में लगी हुई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसी बीच पंजाब में सरकारी सेवाओं को आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। CM Bhagwant Mann की सरकार के डिजिटल गवर्नेंस मॉडल के तहत डीजी पंजाब को नागरिक सेवाओं के लिए एक यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित किया गया है।

इसके जरिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने की कोशिश की गई है। सबसे कास बात है कि डीजी पंजाब पर 300 से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

डीजी पंजाब राज्यवासियों के लिए बना गेमचेंजर

आज से कुछ साल पहले छोटे से छोटे सरकारी कामों को पूरा करने के लिए राज्य के लोगों को घंटों सरकारी दफ्तरों के आगे लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ता था। कई बार तो काम भी नहीं होता था।

लेकिन CM Bhagwant Mann सरकार के आने के बाद डीजी पंजाब को लाया गया। अगर इसके खासियत की बात करें तो “डिजी पंजाब – यूनिफाइड सिटिज़न पोर्टल, जहाँ अब 300 से ज़्यादा सरकारी सेवाएँ बस एक क्लिक की दूरी पर उपलब्ध हैं”। पंजाब सरकार के डिजिटल सिस्टम के तहत नागरिक अलग-अलग सरकारी विभागों से जुड़ी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लाखों आवेदन हो चुके हैं पूरे

पंजाब के गुड गवर्नेंस एवं आईटी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 541 सेवा केंद्र हैं और अब तक 6.76 करोड़ से ज्यादा आवेदन डिलीवर किए जा चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिजिटल और ऑनलाइन सेवा व्यवस्था का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है।

सरकार का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाएं ज्यादा पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभागों के बीच डिजिटल सिस्टम और ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026