---Advertisement---

Rain Alert 2 September 2026: इन 23 राज्यों में हाहाकार! ओला और बिजली गिरने का खतरा, क्या दिल्ली और यूपी के लोगों पर मंडराया खतरा

Rain Alert 2 September 2026: 23 शहरों में अफरा तफरी मचने वाली है जहां मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या हाल बताया गया है जो बाहर निकलने से पहले जान लेना जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2026 5:09 अपराह्न

Rain Alert 2 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 2 September 2026: सितंबर की शुरुआत हो चुकी है और मानसून अपनी तबाही की तरफ लगातार अग्रसर है। वहीं इस सबके बीच आखिर आपके शहर में मौसम की स्थिति क्या है और किन 23 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां कुछ शहरों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बताई गई है। उत्तर पश्चिम में बंगाल की खाड़ी से चलने वाली प्रलय लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जहां कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं आपके शहर में रेन अलर्ट 2 सितंबर 2026 में क्या बताया गया है।

दिल्ली में क्या है बारिश की आशंका

दिल्ली में अगर बारिश के हाल की बात करें तो 2 सितंबर को न सिर्फ अंधाधुन बारिश होने वाली है बल्कि आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने वाली है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

यूपी में क्या है Rain Alert 2 September 2026

यूपी में गाजियाबाद से लेकर नोएडा, मुरादाबाद, मथुरा, मेरठ, कौशांबी के साथ-साथ गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। बारिश और आंधी का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।

बिहार और झारखंड में प्रलय का कैसा रहेगा मंजर

इसके अलावा अगर बिहार के मौसम की बात करें तो 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ बारिश और आंधी की वजह से लोगों के बीच अफरातफरी मच सकती है। जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं झारखंड में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ ही भारी बारिश आंधी और ओला गिरने की संभावना बताई गई है।

पहाड़ी इलाके से लेकर राजस्थान तक जानें बारिश की स्थिति

इसके साथ ही उत्तराखंड में प्रलय का मौसम देखने को मिल सकता है। कई स्थान पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं भूस्खलन और सड़क बाधित होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बदलकर रुद्र अवतार देखने को मिलेगा और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सक्रिय मानसून सिस्टम के कारण गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी निम्न दबाव का असर देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भी खतरे के घेरे में है। जम्मू कश्मीर में तूफान के साथ आंधी का अलर्ट जारी है।

किन 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का धमाका

यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे 23 राज्यों में बारिश की आशंका बन रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 1, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 1, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 1, 2026