---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर कृषि और जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम! 4 गुना ज्यादा बढ़ा नहरी पानी का इस्तेमाल

CM Bhagwant Mann: किसानों के अत्यधिक इस्तेमाल की वजह से भूजल स्तर लगातार नीचे गिर रहा था। मान सरकार ने नहरी पानी उपलब्ध करा कर लोगों को फायदा पहुंचाया है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़े नहरों को फिर से चालू किया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2026 1:50 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार द्वारा नहर की छोटी शाखाएं जो सालों से बंद पड़े हुए थे। उन्हें दोबारा से चालू करके किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यह कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है। यह किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं है जिसकी वजह से नहरी पानी खेतों तक पहुंच रहे हैं और इससे सालों पुराने मुसीबत से किसानों को राहत मिली है। नहरी प्रबंधन को पुनर्जीवित करने के कारण उपयोग दर में भी काफी वृद्धि हुई है जो कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर संभव हो सका है।

नहरी पानी को लेकर CM Bhagwant Mann ने किया जबरदस्त सुधार

मान सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने इस वीडियो को जारी करते हुए लिखा, “बंद पड़ी वितरीकाओं और जलधाराओं को फिर से चालू करके मान सरकार ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का एक नया रास्ता बनाया है। नक्शे के जरिए पहचानी गई नहर प्रणालियों को फिर से चालू करने से लेकर नहर के पानी का इस्तेमाल 22% से बढ़कर 88% हो गया है।” यह निश्चित तौर पर एक जबरदस्त सुधार कहा जा सकता है।

किसानों की हितैषी कैसे हैं सीएम मान

सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर यह पहल राज्य की कृषि को मजबूत करने और भूजल को बचाने के लिए उठाया गया है। इससे निश्चित तौर पर किसानों को फायदा हो सकता है और पानी के सही इस्तेमाल को सुनिश्चित करने की दिशा में यह अहम कदम है। वैसे किसानों जो भूजल पर निर्भर करते थे और बिजली का इंतजार करते थे उन्हें अब नहर का पानी सीधे खेतों तक मिल रहा है। जो पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और भूजल स्तर को सुधारने के लिए काफी अहम है। किसानों की हितैषी पंजाब सरकार खेत के अंतिम हिस्से तक नहर का पानी पहुंचे इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026