---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के दिशा निर्देश पर ‘मिशन क्लीन पंजाब’ में नेताओं और सांसद भी निभा रहे जिम्मेदारी, सड़कों पर झाड़ू लेकर उतरे

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत राज्य में साफ सफाई का काम जारी है और ऐसे में सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही सांसद और नेता भी साथ दे रहे हैं। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2026 4:15 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे फेज में तीसरे दिन पर अलग-अलग जगह पर सफाई कार्यक्रम जारी है जहां सांसदों से लेकर नेताओं तक अपना योगदान दे रहे हैं। यह सच है कि सीएम भगवंत मान सरकार पंजाब को साफ रखने और कचरा मुक्त बनाने के काम में लगातार जुटी हुई है। इस तरह से आइए जानते हैं आखिर मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे फेज में किस तरह से कैंपेन को सफल बनाया जा रहा है। सीएम भगवंत मान के मंत्री से लेकर सांसद ताज इसमें अलग-अलग तरह से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं। यह जाहिर तौर पर जागरूकता फैलाने के लिए है।

सड़क पर उतरे सीएम भगवंत मान के मंत्री और सांसद

आप पंजाब में इसे लेकर तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा मान सरकार के मिशन क्लीन पंजाब का दूसरा फेज़ – बुढलाडा में मिशमें हिस्सा लेने के लिए बुलाया। पंजाब के कोने-कोने से कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है और सड़कों की सफाई खुद नेता और सांसद कर रहे हैं जो कहीं ना कहीं राज्य को स्वस्थ एवं साफ न क्लीन पंजाब के दूसरे फेज़ के तीसरे दिन MLA प्रिंसिपल बुध राम ने कैंपेन को लीड किया। उन्होंने शहर की गंदी जगहों की सफाई की और शहर के लोगों को भी इस सफाई कैंपेन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

CM Bhagwant Mann के 10 दिन के कैंपेन में पंजाब को किया जा रहा साफ

इसके साथ तस्वीरों को शेयर किया गया जहां देखा जा सकता है कि सफाई करने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है और हर जगह से कूड़े को इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क किनारे से साफ सफाई की जा रही है और सड़क चमक सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत कचरा मुक्त राज्य बनाने का काम जारी दिख रहा है। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान का यह कदम पंजाब के लोगों को भी जागरूक करने और उन्हें साफ सफाई का महत्व समझाने के लिए अहम है। यह कैंपेन 10 दिन के लिए चलाया गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026