---Advertisement---

‘इलाज और दवाई के मामले में वंचित नहीं रहने..’ किडनी की बीमारी से पीड़ित बच्चे की CM Bhagwant Mann करेंगे मदद; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब बाढ़ से पूरी तरह से त्रस्त है, 1200 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है, लोग टैंटों में रहने के मजबूर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2025 6:26 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब बाढ़ से पूरी तरह से त्रस्त है, 1200 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है, लाखों की संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर टैंटों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। हालांकि CM Bhagwant Mann और उनकी सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर रहने खाने पीने की सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी बीच सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जहां एक बच्चा बाढ़ में फंसा हुआ है, और वह किडनी की गंभीर बिमारी से जूझ रहा है। सीएम मान ने साफ कर दिया कि किसी भी व्यक्ति को इलाज और दवाई के मामले में वंचित नहीं रहने देंगे।

किडनी की बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद के लिए CM Bhagwant Mann ने बढ़ाया हाथ

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “श्री अमृतसर साहिब के गांव तलवंडी के निवासी 8 साल के बच्चे अभिजोत सिंह जो कि किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, आज उसके परिवार का एक वीडियो सामने आया है।

सरकार की ओर से बच्चे के इलाज के लिए परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। हम राज्य के किसी भी व्यक्ति को इलाज और दवाई के मामले में वंचित नहीं रहने देंगे”।

बाढ़ से त्रस्त पंजाब

बाढ़ से स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, आलम यह है कि बाढ़ से लाखों लोग पीड़ित है। लोग अपने घरो को छोड़कर शिविरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। लुधियाना जिला प्रशासन ने सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण जिले के पूर्वी हिस्से में एक तटबंध पर भारी दबाव पड़ने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जानें के लिए कह दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 5, 2026