---Advertisement---

शानदार सड़कों से यातायात हो रहा है सुरक्षित, CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2026 3:47 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में राज्य में सड़कों की स्थिति सुधारने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। सरकार का फोकस केवल नई सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा सड़कों की मरम्मत और रखरखाव पर भी दिया जा रहा है।

बेहतर सड़कों से यातायात को मिल रही राहत

राज्य में बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे का सीधा असर आम लोगों के आवागमन पर पड़ता है। अच्छी सड़कें होने से वाहन चालकों को सफर में सुविधा मिलती है और कई जगहों पर यातायात का दबाव भी कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि

सरकार की ओर से सड़कों के निर्माण और सुधार के साथ-साथ सड़क किनारे जरूरी सुविधाओं तथा यातायात व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“ऐतिहासिक सड़क परियोजना के तहत मान सरकार द्वारा सड़कों में किए गए बदलाव के लोग खुद गवाह हैं। नई बनी ये शानदार सड़कें, जहाँ लोगों की सड़क यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, पंजाब की तरक्की का प्रतीक भी बन गई हैं”।

सड़क सुरक्षा पर सरकार का विशेष जोर

गौरतलब है किपंजाब में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सड़क के खतरनाक हिस्सों की पहचान, जरूरी सुधार और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

सड़क सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की भी इसमें अहम भूमिका होती है। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा का पालन और यातायात नियमों का पालन दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 13, 2026

Rain Alert 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

कल का मौसम 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

DA Hike

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Bullet Train

अगस्त 13, 2026