---Advertisement---

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जीता गोल्ड तो गदगद हुए CM Bhagwant Mann, देशवासियों को दी बधाई

CM Bhagwant Mann: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई गेम्स 2026 में अपना दबदबा दिखाया और गोल्ड मेडल जीता। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए देशवासियों के नाम में खास संदेश लिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2026 1:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: एशियन गेम्स 2026 में भारत का दबदबा कुछ इस कदर कायम है कि हर तरफ सिर्फ मेडल की बरसात हो रही है। वहीं इस सबके बीच भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर एक बार फिर इतिहास दर्ज किया और गोल्ड मेडल से देश का नाम रोशन किया है। वहीं इस खास मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक खास मैसेज लिखा है। वह खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि नया इतिहास रचा गया है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान का यह खास संदेश क्या है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की गोल्ड मेडल जीत को सीएम भगवंत मान ने बताया गर्व का पल

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म से एक पोस्ट में लिखा कि “भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स के लिए सीधे क्वालीफाई किया।” यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसका जश्न मनाने के लिए सीएम भगवंत मान ने लोगों को बधाई दी और इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया है। निश्चित तौर पर एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला और पुरुष दोनों का दबदबा देखा जा रहा है।

CM Bhagwant Mann ने इस बात को लेकर की खुशी जाहिर

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा “मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि कैप्टन हरमनप्रीत सिंह समेत पंजाब के 8 लड़के इस टीम का हिस्सा हैं। साथ ही, मनप्रीत सिंह ने एशियन गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया है। सभी खिलाड़ियों और पूरे देशवासियों को बधाई।” यह सच है कि पंजाब के मुख्यमंत्री देश के टैलेंट की तारीफ करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचने वाले सभी खिलाड़ियों को वह बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

पंजाब में स्पोर्ट्स की दिशा में एक जबरदस्त क्रांति सीएम भगवंत मान की वजह से आया है जहां युवा अब बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 4, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 4, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 4, 2026

Punjab News

अक्टूबर 3, 2026

Punjab News

अक्टूबर 3, 2026