---Advertisement---

शॉट पुट तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल तो CM Bhagwant Mann हुए गदगद, कहा ‘ पंजाब के लिए गर्व की बात’

CM Bhagwant Mann: लगातार दो बार एशियन गेम्स में दबदबा दिखाने के बाद एक बार फिर पंजाब के तजिंदरपाल सिंह तूर ने इतिहास रचा और सिल्वर मेडल जीतकर देश को गर्वित किया है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2026 1:57 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: एशियन गेम्स 2026 में भारत की तरफ से अलग-अलग कंपटीशन में कई मेडल को नाम किया गया है और ऐसे में सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की काफी तारीफ हो रही है। वहीं इस सबके बीच शॉट पुट कंपटीशन में तजिंदर पाल सिंह तूर ने एशियन गेम में इतिहास दर्ज किया है। वहीं इसकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने उन्हें जीत के लिए बधाई दी है। इसे पंजाब के लिए गर्व का पल बताया है। बता दे कि वह मोगा जिले के रहने वाले हैं। आईए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर क्या कहा।

सीएम भगवंत मान ने तजिंदरपाल सिंह तूर की जीत को बताया पंजाब के लिए गौरवान्वित पल

सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर पोस्ट करते हुए कहा कि “शॉट पुट तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास दर्ज किया है। लगातार तीन एशियाई खेलों में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतना पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है। ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए तजिंदरपाल सिंह तूर को बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे।” जाहिर तौर पर तीन एशियाई खेलों में लगातार पदक जीतना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

तजिंदरपाल सिंह तूर को लेकर CM Bhagwant Mann ने की इस तरह तारीफ

जिस तरह से तजिंदरपाल सिंह तूर की सीएम भगवंत मान ने तारीफ की वह वाकई सराहनीय है। बता दे कि एशियाई गेम्स 2026 में सिल्वर जीतने वाले तजिंदर पहले से ही दो बार चैंपियन रहे हैं और गोल्ड मेडल जीता था। बता दे कि खेल के प्रति सीएम भगवंत मान का एक अलग ही लगाव है और वह युवाओं को इसे अपना प्रोफेशन चुनने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि किसी भी कमी की वजह से युवाओं को खेल से दूर ना होना पड़े।

वहीं पंजाब के इस तरह के टैलेंट को राज्य सरकार के द्वारा भी प्रोत्साहन दी जाती है ताकि वह और आगे बढ़ सके।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 27, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 27, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 27, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 27, 2026

S Jaishankar

सितम्बर 27, 2026

हरपाल सिंह चीमा

सितम्बर 26, 2026