सरकारी स्कूलों को मॉडर्न सुविधाओं से लैस कर रहे CM Bhagwant Mann, शिक्षा की क्रांति का क्या है मकसद

CM Bhagwant Mann: शिक्षा की तरफ क्रांति लाने में एकजुट मान सरकार की जितनी तारीफ की जाए वह कम है और यही वजह है कि उनकी सरकार लगातार सरकारी स्कूल के कायाकल्प को लेकर काम कर रही है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में अच्छी शिक्षा हर किसी को मिल सके और वहां सिर्फ प्राइवेट स्कूल के भरोसे जनता को बैठना ना पड़े इसके लिए सीएम मान लगातार प्रयास करते हैं। इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि सरकारी स्कूल में भी सभी मॉडर्न सुविधा का इंतजाम हो ताकि पंजाब के बच्चे यह सोचकर स्कूल जाना बंद ना करें कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं जहां कोई भी इंतजाम नहीं है। सीएम भगवंत मान की तरफ से राज्य के अलग-अलग स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री की तरफ से हर घर शिक्षा का प्रसार हो सके इसके लिए लगातार काम भी किया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से की ये अपील

कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा, “पंजाब का कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे, इस सोच के साथ मान सरकार सरकारी स्कूलों को मॉडर्न सुविधाओं से लैस कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बानी स्टडी सेंटर का नींव पत्थर रखा और बच्चों को ज़्यादा से ज़्यादा शिक्षा देने की अपील की।” जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान इस सोच पर काम कर रहे हैं कि न सिर्फ अमीर बल्कि गरीबों को भी शिक्षा मिल सके।

कैसे CM Bhagwant Mann ने सरकारी स्कूलों को दिया सौगात

वीडियो में सीएम भगवंत मान कहते हुए नजर आते हैं कि उनकी सरकार ने गवर्नमेंट स्कूल का कायापलट कर दिया। इसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं था। पहले सरकारी स्कूल में लोग अपने बच्चों को सिर्फ मिड डे मील के लिए भेजते थे लेकिन अब यहां की पढ़ाई हर जगह चर्चा में है। इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से टीचर्स को बेहतरीन ट्रेनिंग दी गई और हर एक मॉडर्न सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। यही वजह है कि आज पंजाब के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे नीट एग्जाम को क्लियर कर पा रहे हैं।

Exit mobile version